Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पहले भगवान के छुए पैर, फिर मुकुट-कुंडल ले उड़े चोर; फिरोजाबाद के खाटू श्याम मंदिर में चोरी

पहले भगवान के छुए पैर, फिर मुकुट-कुंडल ले उड़े चोर; फिरोजाबाद के खाटू श्याम मंदिर में चोरी

TV9 UP 6 days ago

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में स्थित खाटू श्याम मंदिर में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. देर रात अज्ञात चोर मंदिर में घुसकर भगवान खाटू श्याम के मुकुट, कुंडल, छत्र समेत पूजा-अर्चना में इस्तेमाल होने वाला सामान ले गए.

क्षेत्र में इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है और सुरक्षा की मांग की जा रही है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और भगवान के श्रृंगार में उपयोग होने वाले मुकुट, कुंडल, छत्र सहित अन्य धार्मिक सामान लेकर फरार हो गए. सुबह मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे कर्मचारी ने ताले टूटे देखे तो घटना का पता चला. चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.

CCTV कैमरों में चोरी करते हुए दिख रहा युवक

कर्मचारी ने जब ताले टूटे देखे तो मामले की जानकारी मंदिर समिति और स्थानीय लोगों को दी. सूचना मिलते ही आसपास के लोग मंदिर पहुंच गए. अंदर जाकर देखा गया तो भगवान का श्रृंगार गायब था और मंदिर के ताले टूटे पड़े थे. घटना के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है.

चोरी करने से पहले चोर नंगे पैर मंदिर में दाखिल हुआ दिख रहा है. उसने भगवान के चरण स्पर्श किए और किमती समान लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

श्रद्धालुओं में आक्रोश, मंदिर की सुरक्षा की मांग

खाटू श्याम मंदिर में देर रात चोरों ने श्रद्धालुओं की आस्था पर हाथ डालते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.वहीं. इस घटना के बाद से श्रद्धालुओं में आक्रोश है और सुरक्षा की मांग की जा रही है. श्रद्धालुओं ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी गए सामान की शीघ्र बरामदगी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP