Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पुलिस हवालात से लंगड़ाते हुए निकला मनचला, छात्रा का पीछा कर अश्लील इशारे करना पड़ा भारी

पुलिस हवालात से लंगड़ाते हुए निकला मनचला, छात्रा का पीछा कर अश्लील इशारे करना पड़ा भारी

TV9 UP 1 week ago

रेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक छात्रा का पीछा करने और उसके साथ अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जब उसे हवालात से बाहर लाया गया तो वह लंगड़ाते हुए नजर आया.

इसका वीडियो भी सामने आया है.

छात्रा का पीछा कर मनचले ने किए अश्लील इशारे

दरअसल बरेली के कैंट क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा 22 मई को अपने पिता को चाबी देकर स्कूटी से वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान सेंट मारिया स्कूल के पास आसिफ ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. छात्रा का आरोप है कि आसिफ बाइक पर सवार था और उसके साथ अश्लील इशारे कर रहा था. इतना ही नहीं, वह काफी दूर तक उसका पीछा भी करता रहा.

अचानक हुई इस घटना से छात्रा घबरा गई. रात का समय होने और सड़क पर ज्यादा भीड़ न होने के कारण वह किसी तरह अपने घर पहुंची. घर पहुंचने के बाद उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई. परिजनों ने उसे हिम्मत बंधाई और आरोपी की पहचान करने की कोशिश शुरू की.

कुछ दिन बाद दोबारा दिखा आरोपी

छात्रा ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात अंधेरा होने के कारण आसिफ को ठीक तरह से पहचान नहीं पाई थी. हालांकि कुछ दिन बाद जब उसने उसी युवक को दोबारा देखा तो उसे यकीन हो गया कि वही व्यक्ति उसका पीछा कर रहा था और गंदे इशारे कर रहा था.

छात्रा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी

इसके बाद छात्रा अपने परिवार के साथ कैंट थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी. शिकायत में उसने नाइटएंगल स्कूल निवासी आसिफ पुत्र कल्लू पर पीछा करने और अभद्र हरकत करने का आरोप लगाया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी.

पुलिस की गिरफ्त में आते ही बदली युवक की चाल

छात्रा के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर 29 मई को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई और लगातार उसके ठिकानों पर दबिश देती रही. और गिरफ्तार कर लिया .इस बीच आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिस हवालात से बाहर निकलते समय लंगड़ाते हुए दिखाई दे रहा है.

गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल

कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई. उसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP