Dailyhunt
सहारनपुर में हज यात्रा के नाम पर जज से ठगी, लाखों हड़पे; दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर में हज यात्रा के नाम पर जज से ठगी, लाखों हड़पे; दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

TV9 UP 1 week ago

हारनपुर में हज यात्रा कराने के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफास हुआ है. साइबर क्राइम पुलिस ने अहम खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. ठगों ने हज यात्रा कराने के नाम पर एक विशेष न्यायाधीश को शिकार बनाया.

उनसे कुल 23.99 लाख रुपये की ऑनलाइन ऐंठ लिए. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

सहारनपुर में तैनात विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) मौ. अहमद खान ने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि लखनऊ स्थित अलफहाद टूरिज्म कंपनी ने हज यात्रा कराने के नाम पर उनसे ऑनलाइन पैसे लिए. लेकिन निर्धारित समय पर यात्रा की कोई व्यवस्था नहीं की गई. जब उनसे संपर्क किया गया तो टालमटोल करते रहे.

टूरिज्म कंपनी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं

शिकायतकर्ता को जब ठगी का आभास हुआ तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अलफहाद टूरिज्म कंपनी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था. इसके बाद सहानपुर SSP ने तुरंत मामले में संज्ञान लेते हुए साइबर ठगी की घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने और जज साहब की धनराशि वापस दिलाने के निर्देश दिए.

साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपी कंपनी के डायरेक्टर ओसामा रशीदी और एजाज अहमद (मैनेजर) को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी लखनऊ के हुसैनगंज के रहने वाले हैं. वहीं, कंपनी के डायरेक्टर आमिर रशीदी और फहद रशीदी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश होगा- पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और साइबर ठगी से संबंधित धनराशि की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं. वहीं, गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेजा जा रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP