Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

TV9 UP 1 week ago

माजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में चल रहा है और चिकित्सकों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां देर रात से उनका उपचार जारी है. अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक उनकी बीमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक उन्हें हृदय संबंधी समस्या होने की आशंका जताई जा रही है.

राजेंद्र चौधरी से मिलने अस्पताल पहुंचे अखिलेश

राजेंद्र चौधरी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी राजेंद्र चौधरी की तबीयत खराब हो चुकी है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

अखिलेश यादव ने कहा कि राजेंद्र चौधरी पार्टी कार्यालय आए थे, अचानक तबीयत खराब हो गई. हम लोग जितनी जल्दी हो सकती थी अस्पताल लेकर आए. जो प्रायमरी ट्रीटमेंट देना था वह डॉक्टर ने देना शुरू कर दिया है. थोड़ी देर में डॉक्टर के पास रिपोर्ट आ जाएगी उसके बाद पता चलेगा स्वास्थ्य में कितना सुधार हुआ है. अभी उनकी स्थिति सही है.

जरूरत पड़ी तो लोहिया शिफ्ट करेंगे- ब्रिजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक भी राजेंद्र चौधरी से मिलने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘सदस्य विधान परिषद राजेंद्र चौधरी को सिविल अस्पताल लाया गया है. इनको हार्ट अटैक हुआ है, स्थिति स्थिर है कोई चिंता की बात नहीं है. लोहिया के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष भुवन तिवारी को बुलाया गया है, इलाज जारी है. अगर जरूरत पड़ी तो लोहिया संस्थान शिफ्ट करेंगे.’

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP