Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शादी की खुशी में पी इतनी शराब. दुल्हन के दरवाजे पर नहीं संभले दूल्हे राजा; फेरों से पहले टूटा रिश्ता

शादी की खुशी में पी इतनी शराब. दुल्हन के दरवाजे पर नहीं संभले दूल्हे राजा; फेरों से पहले टूटा रिश्ता

TV9 UP 1 week ago

त्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक शादी उस समय टूट गई, जब दूल्हा कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचा. दुल्हन ने उसकी हालत देखकर शादी से साफ इनकार कर दिया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा नेकर-बनियान में चारपाई पर लेटा दिखाई दे रहा है.

जानकारी के अनुसार, फुगाना थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव निवासी शिवम की बारात सोमवार को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के टांडा माजरा गांव पहुंची थी. आरोप है कि चढ़त के दौरान दोस्तों ने दूल्हे को इतनी शराब पिला दी कि वह दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचते-पहुंचते अपने पैरों पर भी ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था.

ऐसे व्यक्ति संग जीवन नहीं बिता सकती- दुल्हन

दुल्हन पक्ष ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि दूल्हे ने नशे की हालत में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर दी. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और हंगामा हुआ. दुल्हन करिश्मा ने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि कहा कि ऐसे व्यक्ति के साथ वह अपना जीवन नहीं बिता सकती. इसके बाद बारात को बिना शादी के ही वापस लौटना पड़ा.

दुल्हन के पिता ने शादी में हुए खर्च की मांग की

दुल्हन ने अपील की कि कोई भी अपनी बेटी की शादी ऐसे लड़के से न करे जो नशे की हालत में विवाह करने पहुंचे. दुल्हन के पिता ने बताया कि शादी की तैयारियों में करीब सात लाख रुपये खर्च हो गए. कुछ रकम उन्होंने मेहनत से जोड़ी थी, जबकि बाकी कर्ज लेकर व्यवस्था की थी. अब उनकी मांग है कि शादी में हुआ पूरा खर्च उन्हें वापस दिलाया जाए.

बारात को बंधक नहीं बनाया गया था- सीओ बुढ़ाना

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के नशे में होने का आरोप लगाया है. पुलिस को जो भी तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बारात को बंधक नहीं बनाया गया था और वह वापस लौट गई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP