Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तीसरी की छात्रा से हैवानियत! अगवाकर रेप, फिर पीट-पीटकर हत्या; रेलवे स्टेशन पर मिली लाश

तीसरी की छात्रा से हैवानियत! अगवाकर रेप, फिर पीट-पीटकर हत्या; रेलवे स्टेशन पर मिली लाश

TV9 UP 2 weeks ago

त्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली इस 12 साल की बच्ची को हैवानों ने पहले अगवाकर रेप किया, फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.

वारदात के बाद शव को वैर रेलवे स्टेशन पर टिकट घर के पीछे फेंककर फरार हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में मृत बच्ची के चाचा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में निठारी गांव का है. पुलिस के मुताबिक इस गांव में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई थी. अगले दिन शनिवार की शाम करीब 6 बजे बच्ची का शव ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर रेलवे स्टेशन के पास टिकट घर के पीछे मिला है. बच्ची का शव अर्धनग्न स्थिति में था. उसके चेहरे पर भी चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

चाचा ने लिखाई रिपोर्ट

बच्ची का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है. आरोप है कि हैवानों ने बच्ची को अगवा किया और वैर रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर उसके साथ बेरहमी से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी. पीड़ित चाचा के मुताबिक बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे. परिजनों ने पुलिस में शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है.

एक्शन में पुलिस

बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक मामले की जांच हर संभावित एंगल से कराई जा रही है. आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी. उधर, सिकंदराबाद से भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने इस घटना को लेकर रोष प्रकट किया है. उन्होंने पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

रिपोर्ट: सुमित शर्मा, बुलंदशहर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP