Dailyhunt
'उनके समय तो. ' महंगाई और स्मार्ट मीटर पर भड़के अखिलेश, मंत्री एके शर्मा ने दिया करारा जवाब

'उनके समय तो. ' महंगाई और स्मार्ट मीटर पर भड़के अखिलेश, मंत्री एके शर्मा ने दिया करारा जवाब

TV9 UP 1 week ago

त्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पक्ष और विपक्ष की राजनीति गरमा गई है. इसी क्रम में विपक्ष ने लगतार बढ़ती महंगाई के साथ स्मार्ट मीटर को मुद्दा बनाकर सरकार पर हमला करने की कोशिश की है, तो प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उसी अंदाज में जवाब भी दिया है.

उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने तो इन दोनों मुद्दों को लेकर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है.

शनिवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इन मुद्दों पर लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत की और जिला स्तर पर हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में जन-जन को शामिल करने को कहा. उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से महंगाई एवं बेरोजगारी बेलगाम तरीके से बढ़ रही है. डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने का क्रम लगातार बना हुआ है. बावजूद इसके बीजेपी और इसके कर्ता-धर्ताओं को शर्म नहीं आ रही.

हर मोर्चे पर फेल बीजेपी-अखिलेश

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है. वहीं पीडीए की ताकत बढ़ी है. इससे बीजेपी में डर का माहौल है और वो अराजकता फैलाने पर उतारू हो चुके हैं. अखिलेश यादव के मुताबिक पूरा PDA समाज समाजवादी पार्टी के साथ एकजुट है. उन्होंने स्मार्ट मीटर पर प्रदेश में हो रहे बवाल का उल्लेख करते हुए कहा कि बीजेपी को भ्रष्टाचार और बेईमानी में महारत है. ये स्मार्ट मीटर के जरिए जनता की जेब से चोरी करते हैं और ईवीएम के जरिए वोट की चोरी करते हैं.

सड़क पर उतरे सपा नेता-कार्यकर्ता

स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़ते बिजली के बिल और अनियमितता के खिलाफ गोरखपुर से आगरा तक और अलीगढ़ से लखनऊ तक बवाल शुरू हो गया है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने भी जिले स्तर पर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शनिसार को ही गोरखपुर महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोहद्दीपुर विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन किया. इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी काजल निषाद भी मौजूद रहीं. इससे पहले आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़ समेत कई जिलों में प्रदर्शन हो चुका है.

ऊर्जा मंत्री ने दिया जवाब

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आरोपों पर योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मोर्चा संभाला है. उन्होंने कहा कि इनकी सरकार में तो बिजली ही नहीं आती थी. उन्होंने कहा कि विपक्ष हर रिफॉर्म का विरोध करता है. वहीं स्मार्ट मीटर को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि जो भी खामियां थीं, उनका समाधान किया गया है. आगे भी कोई खामी आती है तो उसे दूर किया जाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP