Dailyhunt
UP: चोर ने निगला लिया ब्रेसलेट तो पुलिस ने खूब खिलाया-पिलाया; आखिर में ऐसे किया रिकवर

UP: चोर ने निगला लिया ब्रेसलेट तो पुलिस ने खूब खिलाया-पिलाया; आखिर में ऐसे किया रिकवर

TV9 UP 1 week ago

रेली में पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तार किया था, उसमें से एक ने चोरी की गई चांदी की ब्रेसलेट निगल लिया. पुलिस ने एक्स-रे कराया तो चेन उसके पेट में दिखाई दे रहा था. इसके बाद पुलिस ने सबूत निकालने के लिए दो दिन तक आरोपी को मनचाहा खाना खिलाया, लेकिन तब भी वह शौच नहीं जा रहा है, आखिर में उसे जेल से जिला अस्पताल लाया गया.

दरअसल, हजियापुर निवासी सिकंदर उर्फ छोटू ने मुकेश के साथ बारादरी इलाके के एक घर में छत के रास्ते उतरकर बुलेट बाइक और उसके मालिक के हाथ का ब्रेसलेट चोरी कर लिया था. पीड़ित ने घर में घुसते और चोरी करके निकलते आरोपियों की सीसी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी. चेहरे धुंधले थे, लेकिन पुलिस ने आरोपी का पता लगा लिया.

पुलिस को सबूत के लिए करनी पड़ी मशक्कत

सिकंदर नामक चोर इतना शातिर था कि सबूत मिटाने के लिए उसने पुलिस के सामने ही ब्रेसलेट को निगल लिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सबूत निकलने के लिए एक्स-रे कराया, जिसमें ब्रेसलेट उसके पेट में दिख रहा था. डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने बताया कि शौच के दौरान इसे बरामद किया जा सकता है. इसके बाद दो दिन उसे खुब खिलाया गया.

पुलिस ने सिकंदर चोर को थाने में रखकर उसकी पसंद का भोजन कराया. दो सिपाही उसकी 24 घंटे निगरानी में लगाए. पुलिस के मनचाहा खाना खिलाने के बाद भी आरोपी शौच जाने को तैयार नहीं था. आखिर में उसे पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई. यहां डॉक्टर ने उसे पेट साफ करने की दवा की पूरी शीशी पिलाई तो आधे घंटा बाद ही उसने शौच की इच्छा जताई.

अस्पताल की छत पर खुले में शौच करा मिला सबूत

इसके बाद आरोपी को अस्पताल की छत पर एकांत में ले जाया गया. वहां खुले में शौच कराकर सफाईकर्मी की मदद से पुलिस ने ब्रेसलेट बरामद कर लिया. चेन को साफ कर सबूत के तौर पर बारादरी थाने के मालखाने में रखवा दिया है. आरोपी सिकंदर को फिर जेल भेज दिया गया. पुलिस आरोपी को साक्ष्य के आधार पर अधिकतम सजा दिलाने के लिए पैरवी करेगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP