Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP में आंधी-तूफान संग बारिश का अलर्ट, फिर भी निकल रही धूप; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

UP में आंधी-तूफान संग बारिश का अलर्ट, फिर भी निकल रही धूप; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

TV9 UP 1 week ago

त्तर प्रदेश में इस समय लोगों के मोबाइल पर खूब हूटर बज रहे हैं. आपदा प्रबंधन के रोज दो-तीन मैसेज तो आ ही जा रहे हैं कि 'आप के इलाके में 3 घंटे के अंदर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है'.

हालांकि ऐसा नौबत बहुत कम ही आ रही है, लेकिन मौसम के बदले मिजाज की वजह से मौसम ठंडा जरूर हो गया है. कई इलाकों में दिन में चटख धूप निकल रही है तो कहीं आसमान में बादल छाए रह रहे हैं.

भारतीय मौसम विभाग ने आज फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज मंगलवार को पूर्वांचल के कई जिलों में तेज धूप निकल सकती है. इससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले चार दिनों तक बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है.

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

इसी प्रकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए बारिश का ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के इस हिस्से में कहीं कहीं बारिश होगी. तेज हवाएं चल सकती हैं. इसकी वजह से मौसम ठंडा बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में इस हफ्ते मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढोत्तरी भी दर्ज की गई है.

34 डिग्री तक पहुंचा तापमान

पिछले हफ्ते बदले मौसम की वजह से उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियसस से गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया था. अब बीते दो दिनों में ही तापमान ने करीब 2 डिग्री का उछाल मारा है और सोमवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है. इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी करीब दो से तीन डिग्री चढ़कर 22.1 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

बेहाल कर सकती है उमस

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक इस सप्ताह मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा. इसकी वजह से अगले दो दिनों में धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकता है. उसके बाद फिर बारिश का दौर शुरू होगा तो लोगों को काफी राहत मिल जाएगी. उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठ रही नम हवाओं और नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह स्थिति बनी है.

ये है आज का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में छाए रहेंगे. वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, बरेली, संभल, कन्नौज, शाहजहांपुर, लखनऊ, बहराइच, बाराबंकी , फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP