Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
यूपी में दो दिन थमेगा बारिश का दौर, 1 अगस्त से फिर जोर पकड़ेगा मानसून; जानें आज का मौसम

यूपी में दो दिन थमेगा बारिश का दौर, 1 अगस्त से फिर जोर पकड़ेगा मानसून; जानें आज का मौसम

TV9 UP 2 weeks ago

त्तर प्रदेश में मानसून फिलहाल रुक-रुककर बारिश करा रहा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश की रफ्तार कुछ धीमी रह सकती है. इसके बाद 1 अगस्त से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है.

गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र और ललितपुर में अनेक स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं बागपत, मेरठ, बिजनौर, महोबा, मिर्जापुर, प्रयागराज, चंदौली, वाराणसी, बांदा और चित्रकूट समेत आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बारिश की फुहारें पड़ने की संभावना है. फिलहाल किसी बड़े मौसम अलर्ट की घोषणा नहीं है.

बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश तथा ओलावृष्टि भी हुई.

तापमान की बात करें तो बरेली मंडल में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अन्य मंडलों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ. झांसी और कानपुर मंडल में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में यह सामान्य श्रेणी में दर्ज किया गया. प्रदेश में न्यूनतम तापमान बिजनौर में 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में मध्य और दक्षिणी उत्तर प्रदेश को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है. इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन 1 अगस्त से मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP