Dailyhunt
लॉकडाउन ढंग से करो वरना कार्रवाई होगी

लॉकडाउन ढंग से करो वरना कार्रवाई होगी

राष्ट्रीय » लॉकडाउन ढंग से करो वरना कार्रवाई होगी

केंद्र ने राज्यों से कहा : सीमाएं तुरंत सील करें

नई दिल्‍ली . केंद्र ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों से लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों की आवाजाही को रोकने के लिए प्रभावी तरीके से राज्य और जिलों की सीमा सील करने और लॉक डाउन के नियम को तोड़ने वालों को 14 दिन के लिए क्‍वारंटाइन में रखने का निर्देश दिया है.

मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्‍ला ने उनसे सुनिश्चित करने को कहा कि शहरों में या राजमार्गों पर आवाजाही नहीं हो क्योंकि लॉकडाउन जारी है.

ओप्पो, हुआवेई और हॉनर ने बढ़ाई अपने उत्पादों की वारंटी

एक सरकारी अधिकारी ने बताया, देश के कुछ हिस्सों में प्रवासी कामगारों की आवाजाही हो रही है. निर्देश जारी किए गए हैं कि राज्यों और जिलों की सीमा को प्रभावी तरीके से सील करना चाहिए. राज्यों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि शहरों में या राजमार्गों पर लोगों की आवाजाही नहीं हो. केवल सामान को लाने-ले जाने की अनुमति होनी चाहिए.

आपदा प्रबंधन सिद्धांतों की अनदेखी कर लागू किया लॉकडाउन, बिगड़ सकती है स्थिति : पाटिल

अधिकारी ने बताया कि इन निर्देशों का पालन करवाने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की निजी तौर पर जिम्मेदारी बनती है. अधिकारी ने बताया कि प्रवासी कामगारों सहित जरूरतमंद और गरीब लोगों को खाना और आश्रय मुहैया कराने के लिए समुचित इंतजाम किए जाएंगे.


News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी 2020

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 106 नए केस सामने आए

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Udaipur Kiran Hindi