Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'खेल का मैदान हो, समुद्र तट या घर': रूस-यूक्रेन युद्ध में बच्चों की मौतें रोकने की पुकार

'खेल का मैदान हो, समुद्र तट या घर': रूस-यूक्रेन युद्ध में बच्चों की मौतें रोकने की पुकार

UNICEF ने एक वक्तव्य में कहा कि पिछले कुछ दिनों में रूसी महासंघ और यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में हुए हमलों में एक बार फिर बच्चे मारे गए और घायल हुए हैं. एजेंसी ने सभी पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का पालन करने की अपील की.

एजेंसी के अनुसार, सोमवार को रूस के क्रास्नोदार क्षेत्र में हुए एक हमले में सात लोगों की मौत हुई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल बताए गए हैं. इस हमले में लगभग 40 अन्य लोग घायल हुए.

इससे एक दिन पहले, दक्षिण-पश्चिमी बेलगोरोद क्षेत्र में एक खेल के मैदान के पास ड्रोन हमले में एक 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गई. हमले में सात और नौ वर्ष की दो अन्य लड़कियाँ घायल हुई हैं. 

सुरक्षा का अधिकार

यूक्रेन में पिछले सात दिनों के दौरान हुए हमलों में कम से कम छह बच्चों के मारे जाने की ख़बर है.

मृतकों में आठ वर्षीय एक लड़का, दनिप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में अपने परिवार के साथ मारे गए कम से कम तीन बच्चे और सूमी क्षेत्र में पाँच व 10 वर्ष की दो लड़कियाँ शामिल हैं. UNICEF के अनुसार, इसी दौरान कम से कम 19 बच्चे घायल भी हुए.

UNICEF ने कहा, "खेल का मैदान हो, समुद्र तट या घर - बच्चों को हर उस जगह सुरक्षित रहने का अधिकार है, जहाँ वे रहते और खेलते हैं."

एजेंसी ने सभी पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन करने और बच्चों व नागरिक बुनियादी ढाँचे की रक्षा करने की अपील की. UNICEF ने बच्चों की जान लेने और उन्हें घायल करने वाले हमलों को तुरन्त रोकने की अपील की.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UN News Hindi