Dailyhunt
न्यूयॉर्क सिटी को किस तरह मिली संयुक्त राष्ट्र की मेज़बानी!

न्यूयॉर्क सिटी को किस तरह मिली संयुक्त राष्ट्र की मेज़बानी!

संयुक्त राष्ट्र ने, मौजूदा प्रतिष्ठित मुख्यालय बनने से पहले, न्यूयॉर्क के कई अस्थाई स्थानों से काम किया. इनमें Bronx स्थित हंटर कॉलेज भी शामिल था जिसे अब लेहमन कॉलेज के नाम से जाना जाता है.

वहाँ मार्च 1946 में सुरक्षा परिषद की प्रथम बैठक हुई थी.

विभिन्न देशों और विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आने वाले यूएन प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के आवास के लिए, न्यूयॉर्क सिटी के क्वींस (Queens) इलाक़े में पार्कवे विलेज (गाँव) बसाया गया.

दुर्लभ अभिलेखीय वीडियो, ऐतिहासिक तस्वीरों और विशेषज्ञों के साक्षात्कारों के माध्यम से, यह फ़िल्म न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के शुरुआती वर्षों, यानि 1945 से 1952 तक की कहानी को सामने लाती है. साथ ही, यह वीडियो, इस विश्व संगठन और उसके मेज़बान शहर - NYC के बीच गहरे राजनैतिक, साँस्कृतिक एवं आर्थिक सम्बन्धों को उजागर करती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UN News Hindi