Dailyhunt
Amethi News: सुविधाएं मांगने पर दिव्यांग पर केस! स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर बवाल

Amethi News: सुविधाएं मांगने पर दिव्यांग पर केस! स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर बवाल

UP Tak 5 days ago

Amethi disabled man case: अमेठी जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. आरोप है कि अस्पतालों में दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और अटेंडेंट जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय विभाग ने दोनों पैरों से दिव्यांग व्यक्ति के खिलाफ ही कार्रवाई की तैयारी कर ली है.

जानकारी के अनुसार, दोनों पैरों से दिव्यांग पति-पत्नी ने अपनी समस्या को लेकर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था. वीडियो में उन्होंने अस्पतालों में सुविधाओं के अभाव को दिखाया था.

इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मदद करने के बजाय इसे अनुचित मानते हुए जगदीशपुर कोतवाली में दोनों पैरों से दिव्यांग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है. पत्र में यह लिखा गया है की वीडियो में स्टेटस दिख रहा है जबकि महोदय को यह नहीं पता है कि जब पति पत्नी दोनों अपने दोनों पैरों से दिव्यांग हैं तो ऐसे में वह कैसे कूद कर स्ट्रेचर पर बैठ सकते हैं. उनके लिए तो व्हीलचेयर की ही आवश्यकता है जो की वीडियो में नहीं दिख रहा है. जिसकी मांग दिव्यांग द्वारा करते हुए वीडियो बनाया गया है. यह कोई चोरी से बनाया वीडियो नहीं है बल्कि 7 मिनट से अधिक का वीडियो है. इस दौरान अस्पताल के किसी भी स्वास्थ्य कर्मी द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया जो मामले की संवेदनशीलता को और बढ़ाता है.

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है. लोगों का कहना है कि जहां विभाग को दिव्यांगों की सहायता करनी चाहिए थी, वहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना संवेदनहीनता को दर्शाता है.

फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या दिव्यांग दंपति को न्याय मिल पाता है.

UP Weather Update: यूपी में आज होगी मूसलाधार बारिश... इन 50 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak