Dailyhunt
Ballia Fair Accident: बलिया में 'मौत का कुआं' बना हादसे का गड्ढा: जर्जर लकड़ियों के चलते बाइक सवार गिरा, हालत नाजुक

Ballia Fair Accident: बलिया में 'मौत का कुआं' बना हादसे का गड्ढा: जर्जर लकड़ियों के चलते बाइक सवार गिरा, हालत नाजुक

UP Tak 1 week ago

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो बिल्थरारोड के सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में लगे मेले का बताया जा रहा है.

मेले में चल रहे मौत का कुआं के लकड़ी के जर्जर होने की बात सामने आई थी. जिसके बाद भी प्रशासन के संजीदा नहीं होने से आखिरकार बड़ा हादसा हो ही गया.

मिली जानकारी के मुताबिक मौत के कुआं में बाईक चला रहा युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिससे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों द्वारा रेफर कर दिया गया. घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. युवक के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सौभाग्य यह है कि खेल दिखाने वाला बाइक सवार ही गिरा है, अगर कुआ की दीवार गिरती और दर्शक गिर जाते तो सोचिये क्या हो सकता था.

ज्जानकारी के मुताबिक अभी चार दिन पूर्व मौत के कुआं की लकड़ियां जर्जर और टूटी हुई होने का मामला आया था. मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया था. इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा आख्या देने के आधार पर चलाने की अनुमति देना कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है. घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. मौत के कुआं शो के दौरान बाईक चला रहा युवक टूटी लकड़ियों के चलते अनियंत्रित होने से बाईक समेत गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

अब देखना है कि जिला प्रशासन के आला अधिकारी इस खस्ताहाल मौत के कुए को चलाने की अनुमति देने वालों के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है? यह हादसा इशारा कर रहा है कि इस मेले के आयोजन मे कही न कही भ्रष्टाचार का बोलबाला है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak