Dailyhunt
Bareilly Road Accident: बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर

Bareilly Road Accident: बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर

UP Tak 1 week ago

Bareilly News: बरेली जनपद थाना शेरगढ़ क्षेत्र के ग्राम नगरिया खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते एक वृद्ध पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नगरिया खुर्द निवासी सूर्य प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता हीरालाल अपनी पट्टे की खाली जमीन पर खड़े सूखे पॉपलर के पेड़ काट रहे थे. इसी दौरान गांव के ही हरीओम, कुंवर सेन, चंद्रवती और अंकित लाठी-डंडे व गंडासा लेकर मौके पर पहुंच गए और विवाद करने लगे. आरोप है कि देखते ही देखते आरोपियों ने हीरालाल पर हमला कर दिया.

चीख-पुकार सुनकर जब सूर्य प्रकाश और उनकी माता ओमवती मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. बताया जाता है कि हमलावरों ने हीरालाल के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए.

घायल वृद्ध को परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार गाली-गलौज और धमकी दे चुके हैं.

शेरगढ़ पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak