Dailyhunt
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे में कौन है ज्यादा अमीर? जानें दोनों एक्ट्रेस की नेटवर्थ

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे में कौन है ज्यादा अमीर? जानें दोनों एक्ट्रेस की नेटवर्थ

UP Tak 1 week ago

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आज कई ऐसे सितारे हैं जिनकी चमक बॉलीवुड से कम नहीं है. अपनी अदाकारी और गायकी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे इस लिस्ट में सबसे ऊपर आती हैं.

सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक इन दोनों अभिनेत्रियों का जलवा बरकरार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूलने वाली इन दोनों हसीनाओं में से नेटवर्थ के मामले में कौन बाजी मारता है? आइए जानते हैं इनकी कमाई और लोकप्रियता के दिलचस्प आंकड़े.

करोड़ों की मालकिन हैं अक्षरा

अक्षरा सिंह मौजूदा समय में भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. अक्षरा के इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. पहले अक्षरा एक फिल्म के लिए 10-15 लाख रुपये लेती थीं. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 20-25 लाख रुपये कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति 50 करोड़ से 60 करोड़ रुपये के आसपास है. हालांकि कुछ अन्य सूत्रों में इसे 25-30 करोड़ रुपये भी बताया गया है.

हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे न केवल भोजपुरी बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी एक चर्चित नाम हैं. इंस्टाग्राम पर आम्रपाली के 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं जहां उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. आम्रपाली की फीस को लेकर दो अलग-अलग दावे किए जाते हैं. कुछ सूत्रों के मुताबिक वे 8-10 लाख रुपये चार्ज करती हैं. जबकि कुछ रिपोर्ट्स उन्हें इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बताते हुए 30-35 लाख रुपये की फीस का दावा करती हैं. भले ही आम्रपाली दुबे को भोजपुरी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री माना जाता है. लेकिन नेटवर्थ के मामले में वे अक्षरा सिंह से पीछे बताई जा रही हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak