Dailyhunt
CBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं में झांसी के कार्तिकेय शुक्ला की मार्कशीट देख चौंक जाएंगे

CBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं में झांसी के कार्तिकेय शुक्ला की मार्कशीट देख चौंक जाएंगे

UP Tak 6 days ago

Kartikeya Shukla Marksheet: झांसी के हंसराज पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट कार्तिकेय शुक्ला ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

कार्तिकेय अपने जिले के इकलौते ऐसे छात्र हैं जिन्होंने संस्कृत जैसे सब्जेक्ट में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं.

किस सब्जेक्ट में मिले कितने मार्क्स

इंग्लिश-91
संस्कृत-100
मैथ-99
साइंस-95
सोशल साइंस-100
कंप्यूटर एप्लिकेशन-99

बता दें कि टॉप 5 सब्जेक्ट्स को मिलाकर कार्तिकेय शुक्ला को 500 में से 493 मार्क्स मिले हैं. इन टॉप 5 सब्जेक्ट्स में इंग्लिश के मार्क्स शामिल नहीं हैं.

यहां देखें मार्कशीट

किस तरह करते थे पढ़ाई

कार्तिकेय शुक्ला की इस कामयाबी के पीछे उनकी अनुशासित रूटीन है. कार्तिकेय ने बताया कि उन्होंने कभी भी पढ़ाई को बोझ नहीं समझा. वह रोजाना 5-6 घंटे पढ़ाई करते थे. इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग की भी मदद ली थी. साथ ही साथ उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई रखी. कार्तिकेय ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने शौक यानी क्रिकेट को भी समय दिया ताकि मानसिक संतुलन बना रहे. भविष्य के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और अब उनका पूरा ध्यान आईआईटी की तैयारी पर है. कार्तिकेय के पिता नंदीश शुक्ला रेलवे में अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) के पद पर तैनात हैं और माता शिल्पी शुक्ला हाउस वाइफ हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak