Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'E20 पेट्रोल से...' अखिलेश ने कहा- वे भी सरकार के साथ मिलकर कमा रही हैं मोटा मुनाफा

'E20 पेट्रोल से...' अखिलेश ने कहा- वे भी सरकार के साथ मिलकर कमा रही हैं मोटा मुनाफा

UP Tak 1 week ago

Akhilesh Yadav on E20 Petrol: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कई मुद्दों पर सरकार को घेरा. राम मंदिर के चंदा चोरी के मुद्दे से लेकर E20 पेट्रोल तक, सपा प्रमुख ने एक साथ कई मोर्चों पर भारतीय जनता पार्टी और सरकार पर तीखे हमले बोले हैं.

जब पत्रकारों ने उनसे रामगोपाल यादव के बयान और राम मंदिर चंदा विवाद से जुड़े पप्पू यादव के नाटक पर सवाल पूछा तो अखिलेश यादव ने तंज कसा और पत्रकारों से ही सवाल पूछ लिया.

हनुमान जी के नाम पर भाजपा को घेरा

अखिलेश यादव ने सवाल किया कि आप भाजपा से क्यों नहीं पूछते कि भगवान हनुमान कहां नाच रहे थे? उन्होंने सवाल पूछ रहे रिपोर्टर से चुटकी लेते हुए कहा कि लगता है आपने वो वीडियो नहीं देखा.

E20 पेट्रोल पर भी कसा तंज

E20 (20% एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल) के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने गाड़ियों की कंपनियों और सरकार के बीच साठगांठ का बड़ा आरोप लगाया.

अखिलेश ने कहा कि अगर E20 पेट्रोल से गाड़ियां बेहतर चल रही हैं तो ऑटोमोबाइल कंपनियां विज्ञापन देकर क्यों नहीं बतातीं कि इससे माइलेज बढ़ गया है, मेंटेनेंस खत्म हो गया है और गाड़ी की कीमत कम हो गई है?

अखिलेश ने आरोप लगाया कि कंपनियां ऐसा प्रचार इसलिए नहीं कर रहीं क्योंकि वे भी सरकार के साथ मिलकर मोटा मुनाफा कमा रही हैं. स्पेयर पार्ट्स के खेल में जनता की जेब काटी जा रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak