Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ghazipur News: सुरक्षा जाली के अभाव में खुले में संचालित 400 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई हादसे की आशंका

Ghazipur News: सुरक्षा जाली के अभाव में खुले में संचालित 400 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई हादसे की आशंका

UP Tak 1 week ago

Ghazipur News: दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया गांव में पानी टंकी के समीप स्थापित 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर सुरक्षा जाली के अभाव में खुले में संचालित हो रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों में हादसे की आशंका के साथ भारी नाराजगी है.उनका आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

ग्रामीणों के अनुसार, उक्त ट्रांसफार्मर से आसपास के घरों और दुकानों को विद्युत आपूर्ति की जाती है.ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली नहीं होने से शॉर्ट सर्किट, करंट फैलने और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है. यह ट्रांसफार्मर गांव के मुख्य मार्ग स्थित चरमोहनी के पास स्थापित है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और वाहनों का आवागमन होता है. ऐसे में किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका से स्थानीय लोग चिंतित हैं.

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर तत्काल सुरक्षा जाली लगाई जाए तथा क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों को भी बदला जाए. उनका कहना है कि समय रहते आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak