Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कान काटा और फिर गला रेतकर कर दी हत्या..., सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी पूनम मित्तल का हुआ मर्डर, कमरे में मिठाई और 2 ग्लास पानी से बढा सस्पेंस!

कान काटा और फिर गला रेतकर कर दी हत्या..., सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी पूनम मित्तल का हुआ मर्डर, कमरे में मिठाई और 2 ग्लास पानी से बढा सस्पेंस!

UP Tak 4 days ago

Saharanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. नकुड़ थाना क्षेत्र के अंबेहटा कस्बे में एक कारोबारी की पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई और कान भी काट दिए गए.

महिला का शव घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पुलिस ने छह टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है.

घर में दिखा खौफनाक मंजर

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 60 वर्षीय पूनम मित्तल के रूप में हुई है, जो मुख्य बाजार के स्पेयर पार्ट्स कारोबारी संजय मित्तल की पत्नी थीं. सोमवार को जब परिजन घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला. अंदर कमरे में महिला का शव बेड पर पड़ा था. शव की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए. महिला के गले पर धारदार हथियार से गंभीर वार किए गए थे और दोनों कानों में पहने गए कुंडल भी गायब थे.

फोन कॉल से हुआ घटना का खुलासा

घटना का पता उस समय चला जब शाम करीब 4 बजे संजय मित्तल के पास उनकी पत्नी के मोबाइल से कॉल आई. कॉल उठाने पर दूसरी तरफ कोई आवाज नहीं आई, जिससे शक गहरा गया. अनहोनी की आशंका के चलते वह एक डॉक्टर के साथ घर पहुंचे. वहां का दृश्य देखकर वे स्तब्ध रह गए. कमरे में शव पड़ा था और आसपास का माहौल पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रहा था.

पुलिस ने शुरू की जांच

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की. घर में अलमारी खुली मिली, जबकि ड्राइंगरूम में मिठाई की प्लेट और पानी के 2 गिलास भी पाए गए, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. शुरुआती जांच में पुलिस को किसी तरह की लूट के स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति मृतका का परिचित हो सकता है. मामला पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है.

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

एसएसपी अभिनंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला किसी जानकार द्वारा की गई हत्या का प्रतीत होता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छह टीमों का गठन किया है, जो आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं. उधर, घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak