Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Mainpuri Weather Today: सुबह से बूंदाबांदी का दौर जारी, मैनपुरी में जनजीवन प्रभावित, खेतों में रखी कृषि उपज और तैयार फसलों के भीगने से नुकसान

Mainpuri Weather Today: सुबह से बूंदाबांदी का दौर जारी, मैनपुरी में जनजीवन प्रभावित, खेतों में रखी कृषि उपज और तैयार फसलों के भीगने से नुकसान

UP Tak 3 months ago

Mainpuri News: बुधवार सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी और रुक-रुक कर पड़ रही बारिश का असर जिले के जनजीवन पर साफ दिखाई दिया. दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना तो हुआ, लेकिन लगातार फुहारों के कारण बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही.

लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले.

बारिश के चलते शहर के प्रमुख बाजारों और कस्बों में ग्राहकों की आवाजाही कम रही, जिससे व्यापार भी प्रभावित हुआ दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. कई स्थानों पर सड़कें फिसलन भरी हो गईं, जिससे लोग सतर्कता के साथ सफर करते नजर आए.

इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. खेतों में रखी कृषि उपज और तैयार फसलों के भीगने से नुकसान की आशंका जताई जा रही है. किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहा तो दलहन, सब्जी और अन्य फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जिले में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना भी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak