Dailyhunt
Mathura Crime News: मथुरा में युवक पर हमला: स्कूल जाते समय दबंगों ने घेरकर पीटा, पुलिस पर टालमटोल के आरोप

Mathura Crime News: मथुरा में युवक पर हमला: स्कूल जाते समय दबंगों ने घेरकर पीटा, पुलिस पर टालमटोल के आरोप

UP Tak 2 weeks ago

Mathura News: गोवर्धन थाना क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी, डीग अड्डा में शनिवार, 4 अप्रैल 2026 की सुबह एक मारपीट का मामला सामने आया. जानकारी के अनुसार, बॉबी पुत्र रूपकिशोर अपनी भतीजी को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया.

आरोप है कि नंदकिशोर, विष्णु पुत्र तुलाराम, दिनेश पुत्र सत्यप्रकाश उर्फ सत्तो और महेश पुत्र जग्गो उर्फ जगदीश (सभी निवासी शिवनगर कॉलोनी) ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की.

पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद बॉबी अपनी सुरक्षा की गुहार लेकर गोवर्धन थाना पहुंचा, जहां कथित तौर पर उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि वह बाहर का है और आरोपित स्थानीय हैं, इसलिए वह वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करे.

इसके बाद पीड़ित मथुरा एसपी कार्यालय पहुंचा और अपनी आपबीती बताई. वहां से उसे मदद का आश्वासन देकर पुनः गोवर्धन थाना भेजा गया. थाना प्रभारी भगवत गुर्जर ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak