Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Mathura News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कोसीकलां

Mathura News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कोसीकलां

UP Tak 1 week ago

Mathura Sawan Monday: सावन के पहले सोमवार को नगर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे.

भक्तों ने विधि-विधान से महादेव का अभिषेक कर नगर और देश की सुख-समृद्धि की मनोकामना की.

सुबह से ही श्रद्धालु गौमतेश्वर महादेव, हनुमंतेश्वर महादेव, आशेश्वर महादेव, तालाब शाही स्थित बड़े महादेव, कैलादेवी मंदिर, बल्देवगंज स्थित शिव मंदिर, रामनगर स्थित काली मंदिर और नंदगांव रोड स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे.

श्रद्धालुओं ने चरणामृत, दूध, शहद और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया. इसके बाद भांग, धतूरा, बेलपत्र, फल और फूल अर्पित कर भोलेनाथ से सुख-शांति और खुशहाली की कामना की. मंदिरों में दिनभर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष गूंजते रहे.

भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने परिवार के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कोसी कमलेश सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है. यह पावन महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. सावन में शिवभक्त श्रद्धा के साथ जल, दूध और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं.

सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय रहा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak