Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Monsoon Rain: यूपी में बढ़ी मॉनसून की रफ्तार, कब और कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश?

Monsoon Rain: यूपी में बढ़ी मॉनसून की रफ्तार, कब और कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश?

UP Tak 1 week ago

Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

इसके प्रभाव से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 10 जुलाई से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं.

पश्चिमी यूपी में अगले 3 दिन भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है. इसके असर से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

10 जुलाई से पूर्वी यूपी में बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 10 जुलाई से मौसमी द्रोणी उत्तर की ओर खिसकने लगेगी. इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता और बढ़ जाएगी. इस दौरान पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है. भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak