Jyoti Singh News: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला लंबे समय से सुर्खियों में है. इसी बीच ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी बहन जूही के व्लॉग में नजर आ रही हैं.
इस वीडियो ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है. बनारस में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचीं ज्योति सिंह ने एक खास मन्नत मांगी है जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह अब मां बनना चाहती हैं?
बनारस में मांगी मन्नत
ज्योति सिंह अपनी बहन जूही के व्लॉग में काफी खुश नजर आ रही थीं. उन्होंने बताया कि जब भी वह बनारस आती हैं भोलेनाथ का दर्शन जरूर करती हैं. क्योंकि उनकी भगवान पर अटूट आस्था है. उन्होंने अपने और पवन सिंह के रिश्ते को लेकर दुआ तो मांगी ही. साथ ही यह भी खुलासा किया कि उन्होंने भगवान से एक बेहद खास मन्नत मांगी है जिसे फिलहाल वह शेयर नहीं करना चाहतीं.

