Dailyhunt
प्रतीक यादव के निधन के बाद पत्नी अपर्णा यादव ने रात 11:27 बजे किया सोशल मीडिया पोस्ट, भावुक होते हुए ये लिखा

प्रतीक यादव के निधन के बाद पत्नी अपर्णा यादव ने रात 11:27 बजे किया सोशल मीडिया पोस्ट, भावुक होते हुए ये लिखा

UP Tak 2 days ago

UP News: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा चीफ अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद से यादव परिवार में शोक की लहर है. प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज लखनऊ के भैसाकुंड बैकुंठ धाम में किया जाएगा.

करीब 11 बजे प्रतीक यादव की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इसी बीच प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव का पोस्ट सामने आया है.

कल यानी 13 मई की रात 11.27 बजे अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. पति के निधन के बाद अपर्णा यादव सदमे में हैं. इसी दौरान उन्होंने पति प्रतीक की मौत को लेकर पोस्ट किया है.

अपर्णा यादव ने क्या पोस्ट किया?

बता दें कि अपर्णा यादव ने प्रतीक के अंतिम संस्कार को लेकर पोस्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि पद्म विभूषण, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं हम सभी के प्रिय प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:00 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा. इस दुखद घड़ी में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है.

प्रतीक को थी ये दिक्कतें

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को लीवर और लंग्स की दिक्कतें थीं. सूत्र बता रहे हैं कि वो कई बार लखनऊ के मेदांता में एडमिट हुए थे. लेकिन कभी बहुत लंबे समय के लिए एडमिट नहीं हुए. तबीयत बिगड़ती थी तो उन्हें एडमिट कराते थे. आराम होने पर एक दो दिन में डिस्चार्ज होकर घर चले जाते थे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak