Dailyhunt
Raebareli Police Crackdown: रायबरेली में गौ-तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 वांटेड समेत 3 गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस बरामद

Raebareli Police Crackdown: रायबरेली में गौ-तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 वांटेड समेत 3 गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस बरामद

UP Tak 5 days ago

Raebareli Crime News: रायबरेली जिले में अपराधियों और गौ-तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान में ऊंचाहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों और उनके एक साथी को अवैध असलहों के साथ दबोच लिया है.

पकड़े गए आरोपियों के पास से 12 बोर और 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है.

​मुखबिर की सटीक सूचना पर बिछाया जाल

​पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अपराधियों की धरपकड़ जारी है. इसी क्रम में ऊंचाहार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौ-तस्करी के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना की फिराक में हैं. पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दबिश दी और अच्छे उर्फ अल्ताफ, मोहम्मद इरफान और जैद उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया.

​तलाशी में निकले 'मौत के सामान'

​गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपियों की जामा तलाशी ली, तो उनके पास से अवैध हथियारों का जखीरा मिला. इनके पास से 12 बोर के 03 अवैध तमंचे और 03 जिंदा कारतूस बरामद हुए.

क्या था पुराना मामला?

​बीती 8 जनवरी को पुलिस ने ग्राम अरखा के पास एक बाग से जलाल अहमद और मो. सैफ को 04 गोवंशों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. ये आरोपी गोवंशों को तस्करी के लिए ले जाने की फिराक में थे. इसी मामले में फरार चल रहे अन्य साथियों की पुलिस को तलाश थी, जिन्हें अब सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

​पुलिस कप्तान का कड़ा संदेश

​एसपी रवि कुमार ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. गौ-तस्करी और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है. ऊंचाहार पुलिस ने बेहतरीन समन्वय दिखाते हुए वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा ताकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके.

Gonda Road Accident: मेले से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार डीसीएम ने ली जान

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak