Dailyhunt
रामपुर की पुलिसकर्मी लता-उनके बच्चे की रोड हादसे में हुई थी मौत, अब इस केस में ऐसा क्या पता चला जिसने सभी को हिला डाला

रामपुर की पुलिसकर्मी लता-उनके बच्चे की रोड हादसे में हुई थी मौत, अब इस केस में ऐसा क्या पता चला जिसने सभी को हिला डाला

UP Tak 4 days ago

UP News: यूपी के रामपुर के नैनीताल हाईवे पर 25 फरवरी को एक कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई. इस दौरान कार में सवार महिला पुलिसकर्मी और उनकी 3 साल की मासूम बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतका के पति दान सिंह ने मामले में केस दर्ज करवाया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

शुरू में पुलिस को भी ये हादसा लग रहा था. मगर जांच के दौरान जो सच सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका कर रख दिया और रिश्ते भी शर्मसार हो गए.

लता को दे दी गई दर्दनाक मौत

पुलिस जांच में सामने आया है कि पुलिसकर्मी लता और उनकी बेटी को मारा गया था. उनके हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. लता और मासूम को मारने वाला भी कोई और नहीं बल्कि लता का पति दान सिंह था. दान सिंह ने अपनी पत्नी को तो मारा ही, बल्कि उसने अपनी 3 साल की मासूम बच्ची तक को मार डाला. दान सिंह ने सोचा कि वह हत्याकांड को हादसा दिखा देगा. मगर पुलिस जांच में उसका शर्मनाक कांड खुलकर सामने आ गया.

पत्नी और बेटी को क्यों मारा?

पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि दान सिंह ने आर्थिक हित के लिए ही अपनी पुलिसकर्मी पत्नी लता को मार डाला. इस दौरान बच्ची को भी मार डाल दिया गया. उसकी नजर पुलिसकर्मी पत्नी की मौत के बाद मिलने वाले पैसे पर थी.

इस साजिश में दान सिंह ने अपने साथियों को भी जोड़ा था. नूर हसन और सलमान को साथ लेकर उसने पूरी साजिश रची थी. पुलिस ने दान सिंह और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में 2 अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

नशे की गोलियां खिला गाड़ी में बैठाया फिर…

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रामपुर सुमेंद्र मीणा ने बताया, मृतका और मासूम को दान सिंह ने नशे की गोलियां देकर गाड़ी में बैठाया था. फिर योजना के तहत गाड़ी में आग लगा दी थी. महिला पुलिसकर्मी फिर भी गाड़ी से उतरने में कामयाब रही. मगर उसकी मौत हो गई. जब मृतका को पति अस्पताल लेकर गया, उस दौरान भी पति ने महिला के सिर पर हथौड़े से हमला किया. आर्थिक लाभ और आरोपी के प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak