Dailyhunt
Saharanpur Temple Harassment: सहारनपुर में भक्तों की आस्था में खलल डालने वाला 'मजनू' गिरफ्तार, मंदिर के बाहर युवतियों से करता था छेड़छाड़

Saharanpur Temple Harassment: सहारनपुर में भक्तों की आस्था में खलल डालने वाला 'मजनू' गिरफ्तार, मंदिर के बाहर युवतियों से करता था छेड़छाड़

UP Tak 2 weeks ago

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मंदिर आने-जाने वाली युवतियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करने के आरोपी उमंग शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

विरोध करने पर करता था मारपीट

मामला शहर के प्रसिद्ध बागेश्वर मंदिर के पास का है. पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी उमंग शर्मा मंदिर आते-जाते समय युवतीयों के साथ अक्सर छेड़छाड़ और फब्तियां कसता था. हद तो तब हो गई जब विरोध करने पर आरोपी ने एक पीड़िता और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट तक की.

शिकायत के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मंदिर के पास से दबोचा

पुलिस को मुखबिर खास से सटीक सूचना मिली कि आरोपी मंदिर के पास ही मौजूद है. जिसके बाद आज 5 अप्रैल को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

कोतवाली नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. सार्वजनिक या धार्मिक स्थलों पर अशांति फैलाने वाले और महिलाओं का सम्मान न करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak