Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिंगर अंकित बालियान को मारने वाले 4 शूटरों की हुई पहचान, एक शूटर पहले भी हत्या में जा चुका है जेल

सिंगर अंकित बालियान को मारने वाले 4 शूटरों की हुई पहचान, एक शूटर पहले भी हत्या में जा चुका है जेल

UP Tak 2 weeks ago

Ankit Baliyan Murder Case: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. यूपी एसटीएफ ने हत्या को अंजाम देने वाले चारों शूटरों की पहचान कर ली है.

जांच के मुताबिक, चारों आरोपी हरियाणा के हिसार और रोहतक के रहने वाले हैं. पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और दिल्ली में लगातार दबिश दे रही है. इस बीच जांच में यह भी सामने आया है कि चारों में से एक आरोपी पहले हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है, जबकि बाकी तीन का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

एक शूटर पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस की जांच में सामने आया है कि चारों संदिग्ध शूटरों में से एक पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है. वहीं, बाकी तीन आरोपी छोटे-मोटे अपराधों में शामिल रहे हैं. एसटीएफ ने चारों की आपराधिक बैकराउंड और पुराने संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा ली है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि अंकित बालियान की हत्या की साजिश किसने रची और शूटरों को वारदात के लिए किसने तैयार किया. हत्या के बाद हरियाणा पुलिस ने संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की और उनके परिवार के सदस्यों व करीबियों से पूछताछ की.

पुलिस की दबिश शुरू होते ही मोबाइल बंद

पुलिस के संदिग्ध शूटरों के घर और रिश्तेदारों तक पहुंचने के बाद चारों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों की तलाश तेज कर दी है. जांच अब सिर्फ चार शूटरों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है. पुलिस अंकित बालियान के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और व्हाट्सऐप मैसेजिंग हिस्ट्री को भी खंगाल रही है. इसके जरिए उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जिन्होंने कथित तौर पर शूटरों की मदद की या हत्या की साजिश में भूमिका निभाई.

दो ऑटोमेटिक पिस्टल से चली थीं गोलियां

वारदात में इस्तेमाल हथियारों को लेकर भी पुलिस को जानकारी मिली है. पुलिस के मुताबिक, हत्या में दो बोर की ऑटोमेटिक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था. इन हथियारों से 32 और 30 कैलिबर की गोलियां चलाई गई थीं, जिनमें 30 कैलिबर की गोलियों का इस्तेमाल ज्यादा हुआ. हत्याकांड की जांच के लिए मेरठ जोन के सात जिलों के पुलिस अधिकारियों की आठ टीमें लगाई गई हैं. ये टीमें हरियाणा और दिल्ली में लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस का अगला फोकस चारों शूटरों को पकड़ने के साथ उस पूरे नेटवर्क का पता लगाना है, जिसने अंकित बालियान की हत्या की साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में मदद की.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak