Dailyhunt
UP Weather Update: यूपी के मौसम के लिए अगले 48 से 72 घंटे अहम, इन जिलों में IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का तगड़ा अलर्ट

UP Weather Update: यूपी के मौसम के लिए अगले 48 से 72 घंटे अहम, इन जिलों में IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का तगड़ा अलर्ट

UP Tak 1 week ago

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश का मौसम इस समय हर किसी को चौंका रहा है. अप्रैल में जहां गर्मी लोगों को परेशान करना शुरू कर देती है, उसी अप्रैल में गर्मी की जगह बारिश देखने को मिल रही है.

अप्रैल में अगस्त जैसा मौसम लग रहा है. इसी बीच यूपी के वेदर को लेकर एक बार फिर मौसम विभाग का अलर्ट सामने आया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले 48 से 72 घंटों के बीच यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान यूपी के अधिकांश हिस्सों का मौसम बदल जाएगा. कई जिलों में तेज हवाएं चलेगी और तेज गरज के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग का कहना है कि सबसे पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश से मौसम बिगड़ेगा. फिर इसका असर पूरे यूपी में देखने को मिलेगा. आपको बता दें कि आज सुबह से ही नोएडा समेत पूरे एनसीआर का मौसम खराब है और हल्की बारिश देखने को मिल रही है. आसमान में बादल छाए हुए हैं.

पश्चिम यूपी का मौसम खराब

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम यूपी में खराब मौसम का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा. आईएमडी की तरफ से नोएडा, हापुड़, आगरा, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, बागपत और गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

मौसम विभाग ने मऊ, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में बिजली गिरने का खतरा अधिक बताया है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से भी सतर्क रहने के लिए कहा है. मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के मौसम के लिए अगले 72 घंटे काफी अहम हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak