Dailyhunt
UP Weather Update: यूपी में 48 घंटे बाद बदल जाएगा मौसम... इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

UP Weather Update: यूपी में 48 घंटे बाद बदल जाएगा मौसम... इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

UP Tak 5 days ago

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. पिछले कई दिनों से सूरज की तपिश झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए मौसम विभाग ने गुड न्यूज जारी की है.

26 अप्रैल की शाम से यूपी के आसमान में बादलों का डेरा होगा और झमाझम बारिश के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा.

पश्चिमी विक्षोभ लाएगा राहत की बौछार

मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसका असर 26 अप्रैल की शाम से दिखाई देने लगेगा. इस बदलाव के कारण प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे पिछले कई दिनों से चल रही भीषण लू से जनता को बड़ी राहत मिलेगी.

बारिश का रूट- पश्चिम से पूर्व तक भीगेगा यूपी

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बारिश का यह सिलसिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होगा और धीरे-धीरे पूरे प्रदेश को अपनी आगोश में ले लेगा. छिटपुट बारिश के साथ शुरू होने वाला यह दौर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा.

इन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में रहने वालों को गर्मी से राहत मिल सकती है:

मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, देवरिया और इनके आसपास के क्षेत्र.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak