Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP Weather. यूपी में हैं 75 जिले... आज 30+ में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने बताया कहां-कहां बरसेगा पानी!

UP Weather. यूपी में हैं 75 जिले... आज 30+ में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने बताया कहां-कहां बरसेगा पानी!

UP Tak 1 week ago

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. 29 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में कुछ-कुछ जगहों पर, जबकि पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश की संभावना है.

हालांकि, राहत की बात है कि 29 अगस्त के लिए किसी भी हिस्से में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों से लेकर मध्य और पूर्वी यूपी के बड़े हिस्से तक बारिश का असर दिखाई दे रहा है. 29 अगस्त को मौसम पूरी तरह सूखा रहने वाला नहीं है.

पश्चिमी यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार

बिजनौर, अमरोहा और संभल में कहीं-कहीं बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. इसके अलावा मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत आसपास के जिलों में भी बारिश के आसार हैं.

लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी और गोंडा के आसपास भी बारिश का अनुमान है. हालांकि हर जिले में पूरे दिन बारिश होगी, ऐसा अनुमान नहीं है. बारिश कुछ जगहों पर या रुक-रुककर हो सकती है.

पूर्वी यूपी में ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दायरा ज्यादा नजर आ रहा है. बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में बारिश की संभावना है.

इसके अलावा बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के आसपास भी बारिश हो सकती है. पूर्वांचल में आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और चंदौली जैसे जिलों में भी बारिश का संकेत दिया गया है.

बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में भी बदल सकता है मौसम

बांदा, चित्रकूट और आसपास के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना दिखाई गई है. वहीं झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास के कुछ जिलों में गर्मी का एहसास हो सकता है, यहां पानी बरसने की संभावना नहीं है.

29 अगस्त को कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं

मौसम विभाग ने 29 अगस्त के लिए पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई चेतावनी जारी नहीं की गई है. बारिश की संभावना है, लेकिन फिलहाल भारी बारिश जैसी कोई विशेष चेतावनी नहीं है. तापमान की बात करें तो अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak