Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CMPDI IPO: Coal India की सहायक कंपनी का आ रहा है आईपीओ, लेकिन निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें

CMPDI IPO: Coal India की सहायक कंपनी का आ रहा है आईपीओ, लेकिन निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें

Upstox Hindi 2 months ago

कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी Central Mine Planning and Design Institute (CMPDI) अपना आईपीओ लाने जा रही है। यह आईपीओ 20 मार्च को निवेश के लिए खुलेगा और 24 मार्च को बंद होगा।

इस आईपीओ के तहत कुल 10.71 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। यह पूरा आईपीओ Offer For Sale (OFS) है, यानी सरकार और Coal India अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे।

CMPDI IPO का स्ट्रक्चर

यह आईपीओ पूरा OFS है, इसलिए कंपनी को इस आईपीओ से कोई पैसा नहीं मिलेगा। जो भी पैसा जुटेगा वह सीधे बेचने वाले शेयरहोल्डर्स यानी सरकार और Coal India को जाएगा। कंपनी के शेयर Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange of India पर लिस्ट होंगे और इसकी संभावित लिस्टिंग डेट 30 मार्च बताई जा रही है।

CMPDI IPO से जुड़ी डिटेल

आईपीओ में एंकर निवेशकों (Anchor Investors) के लिए बोली 18 मार्च को लगेगी। अभी तक कंपनी ने प्राइस बैंड घोषित नहीं किया है, यानी निवेशक किस कीमत पर शेयर खरीद पाएंगे यह बाद में बताया जाएगा।

इस आईपीओ के लिए IDBI Capital Markets & Securities और SBI Capital Markets मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि KFin Technologies इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।

इस इश्यू में निवेशकों के लिए अलग-अलग कोटा रखा गया है। कुल इश्यू का 50% हिस्सा Qualified Institutional Buyers (QIBs) के लिए आरक्षित है, 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों (RII) के लिए और बाकी 15% हिस्सा Non-Institutional Investors (NII) के लिए रखा गया है।

CMPDI का बिजनेस

CMPDI एक कंसल्टेंसी कंपनी है जो कोयला और अन्य खनिजों से जुड़े पूरे काम में तकनीकी और सलाहकारी सेवाएं देती है। इसमें कोयला और खनिज की खोज (exploration), माइन प्लानिंग और डिजाइन, इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, जियोमैटिक्स, विशेष तकनीकी सेवाएं, पर्यावरण प्रबंधन और मैनेजमेंट सिस्टम जैसी सेवाएं शामिल हैं। कंपनी मुख्य रूप से कोयला उद्योग के लिए काम करती है, लेकिन अन्य खनिज क्षेत्रों में भी सेवाएं देती है।

CMPDI का फाइनेंशियल

मेट्रिक / अवधि (₹ करोड़)31 दिसम्बर 202531 मार्च 202531 मार्च 202431 मार्च 2023
कुल संपत्ति (Assets)2,911.122,682.802,171.371,919.53
कुल आय (Total Income)1,543.932,177.531,770.181,398.78
कर के बाद लाभ (PAT)425.36666.91503.23296.66
EBITDA593.85915.71764.44395.65
शुद्ध संपत्ति (Net Worth)2,153.782,041.851,591.611,217.65
रिजर्व व सरप्लस2,010.981,899.051,448.811,074.85

61% की बाजार हिस्सेदारी

CMPDI भारत की सबसे बड़ी घरेलू कोयला और खनिज कंसल्टेंसी कंपनियों में से एक है। वित्त वर्ष 2024-25 में इसका बाजार हिस्सेदारी लगभग 61% रही है। CMPDI को Coal India का पसंदीदा कंसल्टेंट भी माना जाता है और यह खनन की शुरुआत से लेकर खदान बंद होने तक (mine closure) पूरे ऑपरेशन में सेवाएं देती है।

कंपनी Ministry of Coal को देश के कोयला क्षेत्र से जुड़े रणनीतिक फैसलों और नीतियों में भी मदद करती है। इसके अलावा यह Ministry of Petroleum and Natural Gas को Coalbed Methane से जुड़े मामलों में भी तकनीकी सहयोग देती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Upstox Hindi