Dailyhunt
Godrej Consumer Q4 Results: मार्च तिमाही में 10% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 11% का उछाल

Godrej Consumer Q4 Results: मार्च तिमाही में 10% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 11% का उछाल

Upstox Hindi 3 days ago

Godrej Consumer Products ने आज 06 मई को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9.7 फीसदी बढ़कर 452 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले साल की समान अवधि में यह 412 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 0.67 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1095 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।

Godrej Consumer Products का रेवेन्यू 11% बढ़ा

तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 11 फीसदी बढ़कर 3,900 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह आंकड़ा 3,514 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA 10.8% बढ़कर ₹841 करोड़ हो गया, जो पहले ₹759 करोड़ था। इसके अलावा मार्जिन 21.6% पर स्थिर रहा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹5 का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा।

Godrej Consumer Products ने किया डिविडेंड का ऐलान

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1 प्रति शेयर की फेस वैल्यू पर ₹5 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 मई, 2026 तय की गई है। डिविडेंड का भुगतान गुरुवार, 4 जून, 2026 को या उससे पहले किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Upstox Hindi