Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Horizon Reclaim India IPO में निवेश शुरू, जानें लॉट साइज, जरूरी डेट्स और कंपनी की योजना

Horizon Reclaim India IPO में निवेश शुरू, जानें लॉट साइज, जरूरी डेट्स और कंपनी की योजना

Upstox Hindi 6 days ago

बर रीसाइक्लिंग कारोबार से जुड़ी कंपनी Horizon Reclaim India का IPO आज शुक्रवार, 12 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह इश्यू 16 जून तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹98 से ₹103 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब ₹54.27 करोड़ जुटाना चाहती है। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी दी है।

Horizon Reclaim IPO के बारे में

Horizon Reclaim का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसके तहत 52.69 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है, यानी मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर नहीं बेच रहे हैं।

आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹15 करोड़ से अधिक जुटाए हैं। इनमें Bandhan Mutual Fund, Nova Global Opportunities Fund PCC Touchstone और Finavenue Growth Fund शामिल हैं।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, कुछ कर्ज चुकाने, नए प्लांट और मशीनरी लगाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

कंपनी का कहना है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग से उसकी ब्रांड इमेज और कॉर्पोरेट छवि मजबूत होगी। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों को अपने शेयरों में लिक्विडिटी भी मिलेगी।

लॉट साइज

निवेशकों के लिए एक लॉट में 1,200 शेयर रखे गए हैं। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 2,400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। ऊपरी प्राइस बैंड ₹103 के हिसाब से न्यूनतम निवेश राशि लगभग ₹2.47 लाख बैठती है।

ग्रे मार्केट में क्या है अपडेट

ग्रे मार्केट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के शेयर अनलिस्टेड बाजार में ₹153 के आसपास कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड ₹103 के मुकाबले करीब 48.5% अधिक है। ध्यान रहे कि GMP महज एक संकेत है और जरूरी नहीं कि कंपनी की लिस्टिंग भी ऐसी ही हो।

जरूरी डेट्स

आईपीओ का अलॉटमेंट 17 जून को फाइनल होने की संभावना है। सफल निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर 18 जून को क्रेडिट किए जाएंगे और इसी दिन रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू होगी। कंपनी के शेयर 19 जून को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।

Horizon Reclaim का बिजनेस

साल 2006 में स्थापित Horizon Reclaim (India) पुराने टायर, रबर ट्यूब, औद्योगिक रबर स्क्रैप और अन्य इस्तेमाल हो चुकी रबर सामग्री से Reclaimed Rubber बनाती है। कंपनी का उपयोग ऑटोमोबाइल और अन्य उद्योगों में किया जाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Upstox Hindi