Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा, निफ्टी 24383 पर बंद

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा, निफ्टी 24383 पर बंद

Upstox Hindi 1 month ago

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 31 जुलाई का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज शुरुआती कारोबार में बाजार में सुस्ती देखी गई। हालांकि, बाद में निवेशकों ने खरीदारी भी की, जिससे बाजार लगातार तीसरे दिन अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज के कारोबार में BSE Sensex में 166.49 अंकों की तेजी रही और यह 78,094.64 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 66.45 अंकों की बढ़त रही और यह 24,383.60 के लेवल पर बंद हुआ है।

Bajaj Finance, Bajaj Finserv में सबसे ज्यादा तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finance, Bajaj Finserv, M&M, Adani Ports और Tata Steel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ TCS, Eternal, Infosys, ITC और Tech Mahindra जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.51 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.61 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: निफ्टी में भारी गिरावट के बीच विदेशी निवेशकों ने कहां लगाए पैसे और कहां से निकाले, यहां देखें पूरा ब्योरा

निफ्टी ऑटो समेत ये इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मीडिया में रही और यह 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया। निफ्टी ऑटो और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही।

इसके अलावा निफ्टी मेटल, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी IT करीब 1.70 फीसदी तक टूट गया। वहीं निफ्टी FMCG इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में हर घर को मिलेगा 'प्रॉपर्टी आधार कार्ड'? समझिए आम लोगों को इससे कैसे होगा फायदा

बाजार में तेजी की क्या है वजह

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। विदेशी निवेशक पिछले कुछ दिनों से लगातार भारतीय बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। FIIs ने पिछले कारोबारी सत्र में FIIs ने करीब ₹3,623.51 करोड़ मूल्य के शेयरों की बड़ी खरीदारी की, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज करीब 21 से 24 पैसे और मजबूत होकर 95.45 से 95.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा बड़ी कंपनियों के मजबूत नतीजों ने भी निवेशकों का हौसला बढ़ाया। बजाज फाइनेंस का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 28% बढ़कर ₹6,081 करोड़ पर पहुंच गया, जिससे इसके शेयरों में 9% तक की तेजी आई। इन सभी वजहों से बाजार को आज मजबूती मिली है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Upstox Hindi