Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मारुति सुजुकी ने FY31 तक पांच साल के लिए कैपेक्स बढ़ाकर किया ₹77,500 करोड़, शेयर उछले

मारुति सुजुकी ने FY31 तक पांच साल के लिए कैपेक्स बढ़ाकर किया ₹77,500 करोड़, शेयर उछले

Upstox Hindi 1 week ago

मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने क्षमता विस्तार, नए मॉडल और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) समेत अन्य जरूरतों के लिए फाइनेंशियल ईयर 2030-31 तक पांच साल के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) बढ़ाकर 77,500 करोड़ रुपये कर दिया है।

इस खबर का असर मारुति सुजुकी के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। मारुति सुजुकी के शेयर .5% से ज्यादा चढ़कर 13,430 रुपये प्रति शेयर के पार पहुंच गए थे। दोपहर 2:25 बजे .42% चढ़कर शेयर 56 रुपये उछलकर 13,432 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। देश की प्रमुख कार मैनुफैक्चरर कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों के सवालों का जवाब देते हुए ताकेउची ने आश्वासन दिया कि साल 2008 से बनी सभी कार ई-20 ईंधन के अनुकूल हैं।

Piramal Finance ने ₹2,100 करोड़ का QIP किया पूरा

उन्होंने कहा, 'फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए हमने एक साल में पूंजीगत व्यय करीब 40% बढ़ाकर 14,000 करोड़ रुपये करने की प्लान बनाई है, जो पिछले साल करीब 10,000 करोड़ रुपये था। फाइनेंशियल ईयर 2026-27 से फाइनेंशियल ईयर 2030-31 तक पूंजीगत व्यय 77,500 करोड़ रुपये करने का प्लान है।' ताकेउची ने इस निवेश के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, 'पूंजीगत व्यय का इस्तेमाल क्षमता विस्तार, नए मॉडल के विकास, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी), प्लांट संबंधी सुधारों, मार्केटिंग और बिक्री बुनियादी ढांचे, कार्बन उत्सर्जन कम करने से जुड़े उपायों और लॉजिस्टिक्स आदि के लिए किया जाएगा।'

Purple Style Labs IPO: लग्जरी फैशन कंपनी का आईपीओ आज से खुला

मारुति सुजुकी इंडिया की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी ने भारत में कंपनी का कारोबार मजबूत करने के लिए अगले पांच से छह साल में 70,000 करोड़ रुपये निवेश करने की पिछले साल घोषणा की थी। इस बीच, ई-20 ईंधन की अनुकूलता से जुड़े एक अन्य सवाल पर ताकेउची ने कहा, 'मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे सभी मौजूदा वाहन ई20 ईंधन के अनुकूल हैं। वास्तव में, हमने 2008 से ही एथनॉल के इस्तेमाल की अनुकूलता में सुधार किया है। इसलिए 2008 से हमारे सभी वाहन ई20 ईंधन के अनुकूल हैं।' ई-20 पेट्रोल वह ईंधन है जिसमें 80% सामान्य पेट्रोल और 20% एथनॉल का मिश्रण होता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Upstox Hindi