Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शुरुआती तेजी के बाद बाजार में क्यों बढ़ी बिकवाली? प्रॉफिट बुकिंग समेत इन फैक्टर्स ने बनाया दबाव

शुरुआती तेजी के बाद बाजार में क्यों बढ़ी बिकवाली? प्रॉफिट बुकिंग समेत इन फैक्टर्स ने बनाया दबाव

Upstox Hindi 2 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार में आज 27 अगस्त को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। हालांकि प्रॉफिट बुकिंग के चलते यह जल्द ही लाल निशान पर चला गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 190 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 77,284.77 के स्तर तक लुढ़क गया।

दूसरी तरफ Nifty 50 भी 46.55 अंकों की कमजोरी के साथ 24163.60 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

प्रॉफिट बुकिंग

आज शुरुआती कारोबार में बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स की बात करें तो यह 222 अंक उछलकर 77694.97 के लेवल पर पहुंच गया। दूसरी तरफ निफ्टी 50 भी 90 अंकों की तेजी के साथ 24297.45 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। इस तेजी के बाद निवेशकों ने अपना मुनाफा निकालना बेहतर समझा, जिसके चलते बाजार पर दबाव बढ़ गया।

Gold Price Today: 3 महीने के हाई से नीचे फिसला सोना, जानें जैकसन होल सम्मेलन से पहले क्यों गिरा भाव?

अमेरिका में महंगाई

अमेरिका ने जुलाई महीने के महंगाई के आंकड़े जारी किए, जिससे पता चला कि यह अभी भी बड़ी समस्या बनी हुई है। अमेरिका में महंगाई लगातार 65 महीनों से केंद्रीय बैंक के 2% के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। जुलाई के आंकड़े अर्थशास्त्रियों के अनुमान से अधिक हैं। ऐसे में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना थोड़ी बढ़ गई। शेयर बाजार के नजरिए से यह अच्छी खबर नहीं है।

अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने से वहां के सरकारी बॉन्ड्स पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ जाता है। ऐसे में विदेशी निवेशक भारत जैसे जोखिम भरे उभरते बाजारों से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित अमेरिकी बॉन्ड्स में लगाने लगते हैं।

प्याज की कीमतों पर क्यों मचा घमासान, सरकार ने सफाई में क्या कुछ कहा, क्या है 'कांदा एक्सप्रेस'?

FMCG और ऑटो समेत कई इंडेक्स लुढ़के

आज NSE पर ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में बिकवाली नजर आ रही है। नफ्टी ऑटो, FMCG, IT, मीडिया, मेटल और PSU बैंक समेत कई इंडेक्स में गिरावट है। इसके अलावा निफ्टी ऑयल एंड गैस और सीमेंट इंडेक्स में भी कमजोरी है। दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिख रहे हैं। NTPC, Power Grid, HCL Tech, HDFC Bank और HUL जैसे बड़े शेयरों में जमकर बिकवाली हो रही है। इन सभी शेयरों ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Upstox Hindi