Stocks to watch: घरेलू शेयर मार्केट आज ग्रीन में खुलने की उम्मीद है। GIFT NIFTY फ्यूचर्स के मुताबिक, NIFTY50 इंडेक्स 43 अंक ऊपर खुल सकता है। शेयर मार्केट में आज किन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है, उनसे जुड़े क्या अपडेट्स हैं, चलिए समझते हैं-
कौन-कौन सी कंपनियां जारी करेंगी Q4 नतीजे: BSE लिस्ट के मुताबिक आज 53 कंपनियां मार्च क्वार्टर के नतीजे जारी करने वाली हैं। इस लिस्ट में वेदांता, वारी एनर्जीज, अडानी पावर, फेडरल बैंक, फोर्स मोटर्स, HEG लिमिटेड, इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), MOIL लिमिटेड, Mphasis, RPG लाइफ साइंसेज, शेफलर इंडिया और सिंजीन इंटरनेशनल जैसी कंपनियां शामिल हैं। ऐसे में इन सभी शेयरों में कुछ हलचल देखने को मिल सकती है।
मारुति सुजुकी इंडिया (MSIL): देश की सबसे बड़ी कार मैनुफैक्चरर मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने 28 अप्रैल को को फाइनेंशियल ईयर 2026 में 14,679.5 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड एनुअल कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 1.24% की वृद्धि है। कंपनी की यह वृद्धि GST दर में कमी के कारण अब तक की सबसे अधिक 24.22 लाख यूनिटों की वार्षिक बिक्री पर आधारित है।
CEAT: टायर मैनुफैक्चरर सीएट लिमिटेड ने मंगलवार को मार्च 2026 को खत्म चौथे क्वार्टर में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में दो गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की, जो 243.8 रुपये करोड़ रहा। यह वृद्धि कंपनी की मजबूत वृद्धि के कारण हुई। सीईएटी लिमिटेड ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि पिछले फाइनेंशयल ईयर की इसी क्वार्टर में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 98.71 करोड़ रुपये था।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस: स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी ने मंगलवार को मार्च 2026 को खत्म चौथे क्वार्टर के लिए अपने नेट प्रॉफिट में कई गुना वृद्धि दर्ज करते हुए 111 करोड़ रुपये का प्रॉफिट बताया। पिछले साल की इसी तिमाही में इस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 50 लाख रुपये था।
नेटवेब टेक्नोलॉजीज: नेटवेब टेक्नोलॉजीज ने बुधवार को टायरोन पैरेललस्टोर वेलॉक्स की घोषणा की, जो पैरलल फाइल सिस्टम क्षमताओं वाला एक एकीकृत डेटा प्लेटफॉर्म है। इसे आधुनिक कंप्यूटिंग की सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों में से एक, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर में डेटा की कमी को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर भी निवेशकों की नजर होगी।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

