Tata Group: अगर आप डिविडेंड और बोनस शेयर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। टाटा ग्रुप की कई कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजों के साथ अपने शेयरधारकों के लिए बड़े ऐलान किए हैं।
अब इन कंपनियों के डिविडेंड और बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट नजदीक आ रही है। रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन तक कंपनी के रिकॉर्ड में जिन निवेशकों का नाम शेयरधारक के रूप में दर्ज होता है, वही डिविडेंड या बोनस शेयर पाने के पात्र होते हैं। Tata Group की कई प्रमुख कंपनियां जैसे Tata Steel, Tata Elxsi, Trent और Tata Communications ने अपने निवेशकों को डिविडेंड देने की घोषणा की है।
Trent
Trent ने प्रति शेयर ₹6 के डिविडेंड के साथ 1:2 बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि निवेशकों को हर 2 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा। कंपनी ने मार्च तिमाही में ₹413 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 32.3% अधिक है। वहीं रेवेन्यू 19.2% बढ़कर ₹5,027 करोड़ रहा।
Tata Steel
Tata Steel ने प्रति शेयर ₹4 के फाइनल डिविडेंड का प्रस्ताव रखा है। इसकी रिकॉर्ड डेट 12 जून तय की गई है। कंपनी का मार्च तिमाही का प्रदर्शन मजबूत रहा और उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 147% बढ़कर ₹2,965 करोड़ पहुंच गया। वहीं रेवेन्यू 12.5% बढ़कर ₹63,270 करोड़ रहा।
Tata Elxsi
Tata Elxsi ने टाटा ग्रुप में सबसे बड़ा ₹75 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी का मार्च तिमाही रेवेन्यू 9.4% बढ़कर ₹994 करोड़ रहा, जबकि शुद्ध मुनाफा 27.9% बढ़कर ₹220 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि, कंपनी का शेयर 2026 में अब तक 17% से ज्यादा गिर चुका है।
Tata Communications
Tata Communications ने ₹17.50 प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का रेवेन्यू 9.4% बढ़कर ₹6,554 करोड़ रहा, लेकिन शुद्ध मुनाफा 65.4% घटकर ₹263 करोड़ रह गया। इसके अलावा Titan Company और Tata Capital ने भी डिविडेंड का ऐलान किया है, लेकिन अभी उनकी रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की गई है।
| कंपनी | कॉरपोरेट एक्शन | राशि / अनुपात | रिकॉर्ड डेट |
|---|---|---|---|
| Trent | बोनस शेयर और डिविडेंड | ₹6 प्रति शेयर + 1:2 बोनस | बोनस: 4 जून, डिविडेंड: 12 जून |
| Tata Steel | फाइनल डिविडेंड | ₹4 प्रति शेयर | 12 जून |
| Tata Motors | फाइनल डिविडेंड | ₹4 प्रति शेयर | 12 जून |
| Tata Power | फाइनल डिविडेंड | ₹2.5 प्रति शेयर | 23 जून |
| Tata Elxsi | फाइनल डिविडेंड | ₹75 प्रति शेयर | 10 जून |
| Tata Motors Passenger Vehicles | फाइनल डिविडेंड | ₹3 प्रति शेयर | 19 जून |
| Tata Communications | फाइनल डिविडेंड | ₹17.5 प्रति शेयर | 19 जून |
| Tata Technologies | स्पेशल + फाइनल डिविडेंड | ₹11.7 प्रति शेयर | 18 जून |
| Tata Investment Corporation | फाइनल डिविडेंड | ₹3.4 प्रति शेयर | 10 जून |
| Voltas Limited | फाइनल डिविडेंड | ₹4 प्रति शेयर | 12 जून |
| Indian Hotels Company | फाइनल डिविडेंड | ₹3.25 प्रति शेयर | 23 जून |
| Tata Chemicals | फाइनल डिविडेंड | ₹11 प्रति शेयर | 9 जून |
| Rallis India | फाइनल डिविडेंड | ₹3 प्रति शेयर | 4 जून |
| Nelco Limited | फाइनल डिविडेंड | ₹1 प्रति शेयर | 9 जून |
| Titan Company | फाइनल डिविडेंड | ₹15 प्रति शेयर | अभी घोषित नहीं |
| Tata Capital | फाइनल डिविडेंड | ₹0.57 प्रति शेयर | अभी घोषित नहीं |
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

