सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो धूम मचा रहा है। ये 19 मिनट 34 सेकंड लंबा वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। सवाल ये है कि ये वीडियो असली है या नकली? इससे पहले एक जरूरी सलाह - अगर ये वीडियो कहीं दिख जाए तो बिल्कुल शेयर न करें, वरना आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
कई लड़कियों की हो रही बेइज्जती
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर रील्स बनाने वाली कई लड़कियों को बदनाम कर दिया है। लोग दूसरी लड़कियों को इस वीडियो वाली लड़की समझकर गंदे कमेंट्स कर रहे हैं।
दरअसल, वीडियो में एक कपल आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर कई लड़कियों की तुलना इसी वीडियो वाली लड़की से की जा रही है।
स्वीट जन्नत को हो रहा परेशान
ऐसा ही एक मामला स्वीट जन्नत नाम की लड़की के साथ हुआ। उसने खुद पोस्ट कर साफ किया कि वीडियो में वो नहीं है। फिर भी कई यूजर्स उसे मैसेज भेजकर वीडियो मांग रहे हैं और पैसे देने का लालच भी दे रहे हैं।
कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ये 19 मिनट 34 सेकंड का वीडियो AI टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। या फिर ये किसी एडल्ट मूवी का क्लिप हो सकता है। लेकिन अब हरियाणा पुलिस के अधिकारी ने इसकी सच्चाई बयान कर दी है।
पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
हरियाणा पुलिस के अधिकारी ने कहा, "सोशल मीडिया पर वायरल 19 मिनट का ये वीडियो AI जेनरेटेड है। अगर आप चेक करना चाहें कि कोई फोटो या वीडियो AI से बना है या नहीं, तो 'साइट इंजन डॉट कॉम' वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।"
उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे वीडियो शेयर करने पर आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई हो सकती है। इसमें 2 लाख रुपये तक जुर्माना या 3 साल तक की जेल हो सकती है। इसलिए बिना वेरीफाई किए कभी शेयर न करें।

