Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अगले 8 घंटों में 18 राज्यों में मचेगी तबाही! 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगले 8 घंटों में 18 राज्यों में मचेगी तबाही! 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट

UPUK Live 1 week ago

देशभर में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है! भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज 4 जुलाई को लेकर एक बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। अगले 4 से 5 दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का दौर चलने वाला है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून का असर और गहरा हो गया है। IMD के अनुसार, 18 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होगी और हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इन 18 राज्यों में हाई अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के 18 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, केरल, नागालैंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र मुख्य रूप से शामिल हैं। इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

दिल्ली, यूपी और बिहार का हाल

राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ-साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के आगरा, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में 9 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बिहार में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान से हिमाचल तक आफत की बारिश

राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 4 से 9 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है, जहां हवाएं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर IMD ने चेतावनी दी है। विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सलाह दी है कि यात्रा का प्लान बनाने से पहले ताजा मौसम अपडेट जरूर देख लें।

आज का तापमान (एक नजर में)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली36°C30°C
मुंबई27°C27°C
चेन्नई33°C28°C
कोलकाता33°C28°C
लखनऊ37°C30°C
पटना36°C30°C
भोपाल29°C25°C
जयपुर35°C28°C
शिमला27°C21°C
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UPUKLive