Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
BSNL Latest Offer 2026: ₹0 में सबकुछ! BSNL के नए ऑफर ने मचाया तहलका, जानें कैसे मिलेगा फ्री सिम और डेटा

BSNL Latest Offer 2026: ₹0 में सबकुछ! BSNL के नए ऑफर ने मचाया तहलका, जानें कैसे मिलेगा फ्री सिम और डेटा

UPUK Live 6 days ago

ई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) भारतीय मोबाइल बाजार में अपने ग्राहकों को सबसे कम कीमत में प्रीपेड प्लान्स की पेशकश करने के लिए काफी पॉपुलर है। प्राइवेट कंपनियों की महंगी कॉलिंग और डेटा के बीच बीएसएनएल ही है जो समय-समय पर आम जनता की जेब का ख्याल रखती है।

कंपनी ज्यादा से ज्यादा नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ने और उन्हें लुभाने के लिए अलग-अलग तरह के आकर्षक ऑफर्स लेकर आती रहती है। हाल ही में कंपनी का 1 रुपये वाला 'फ्रीडम ऑफर' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

अब इसी कड़ी में कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक और अनोखा और बेहद कमाल का ऑफर लेकर आई है। इस नए ऑफर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ग्राहकों का अब 1 रुपये भी खर्च नहीं होने वाला है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना! इस धमाकेदार ऑफर में ग्राहकों को कंपनी की तरफ से FREE SIM कार्ड, छप्परफाड़ इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग सबकुछ बिल्कुल मुफ्त में मिलेगा। चलिए आपको डिटेल में बताते हैं कि बीएसएनएल के इस खास ऑफर का फायदा आप कैसे उठा सकते हैं।

30 दिनों तक ग्राहकों की होने वाली है मौज

बीएसएनएल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट करके इस शानदार ऑफर की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि यह लिमिटेड पीरियड ऑफर है जो केवल 31 मई तक ही उपलब्ध रहेगा। इस ऑफर के तहत, बीएसएनएल अपने नए ग्राहकों को पूरी तरह से फ्री में सिम कार्ड दे रही है। इतना ही नहीं, इस फ्री सिम के साथ ग्राहकों को पूरे 30 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और रोजाना 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे। यानी अगर पूरे 30 दिनों के वैलिडिटी पीरियड का हिसाब लगाया जाए, तो ग्राहकों को कुल 60GB डेटा और कुल 3000 एसएमएस का फायदा बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह स्पेशल ऑफर केवल नए ग्राहकों के लिए ही वैध है। अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप आज ही अपने नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस या रिटेल स्टोर पर जाकर इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं और अपना नया सिम चालू करवा सकते हैं। लेकिन याद रहे कि अब इस ऑफर को खत्म होने में केवल कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए बिना समय गंवाए जल्दी फैसला लें।

अन्य कंपनियों में इसी प्लान के लिए देने होंगे इतने रुपये

आइए अब यह भी जान लेते हैं कि अगर आप बीएसएनएल के इस ऑफर जितनी ही वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा के लिए देश की दूसरी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों (Jio, Airtel, Vi) के पास जाते हैं, तो आपकी जेब पर कितना भारी बोझ पड़ सकता है:

Airtel का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल का यह प्लान पूरे 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं। हालांकि, इस प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स जैसे Unlimited 5G Data, गूगल वन सब्सक्रिप्शन, ऐप्पल म्यूजिक, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, सेफ नेटवर्क और फ्री हेलोट्यून्स शामिल हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपनी जेब से 379 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

Jio का 349 रुपये का प्रीपेड प्लान

रिलायंस जियो का यह दमदार प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मार्केट में उपलब्ध है। इस प्लान में भी ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही ग्राहकों को जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड, जियो हॉटस्टार और गूगल जेमिनी सब्सक्रिप्शन जैसे कई ऐप्स के मुफ्त बेनिफिट्स मिलते हैं, जिसके लिए कंपनी 349 रुपये चार्ज करती है।

Vi का 379 रुपये का प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया (Vi) का यह प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। इस प्लान के साथ कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा, वीआई मूवी एंड टीवी सब्सक्रिप्शन, हाफ डे अनलिमिटेड डेटा, डेटा डिलाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे कई यूनिक बेनिफिट्स ऑफर करती है, लेकिन इसके लिए आपको 379 रुपये का रिचार्ज कराना पड़ता है।

ऐसे में जहां प्राइवेट कंपनियां 350 रुपये से ज्यादा वसूल रही हैं, वहीं बीएसएनएल आपको यही सब कुछ बिल्कुल मुफ्त में दे रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UPUKLive