Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Cooking Gas Price Today: सिलेंडर हुआ सस्ता, अब जेब पर पड़ेगा कम बोझ

Cooking Gas Price Today: सिलेंडर हुआ सस्ता, अब जेब पर पड़ेगा कम बोझ

UPUK Live 3 days ago

जानिए क्या है नई कीमत और किसे मिलेगा फायदा

बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (BERC) ने रसोई गैस की कीमतों में 357 टका की कमी की है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 277.24 रुपये के बराबर है।

यह कटौती विशेष रूप से 12 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लागू की गई है। बता दें कि यह नई दरें निजी गैस सप्लायरों के लिए मान्य होंगी, जो बाजार में एलपीजी सप्लाई करते हैं।

नई दरें और सरकारी एजेंसियों का हाल

रेगुलेटर ने एलपीजी की नई दरें 127.30 टका प्रति किलोग्राम तय की हैं, जबकि पहले यह दर 157.06 टका प्रति किलोग्राम थी। यह बदलाव हर महीने बाजार की स्थितियों को देखते हुए किया जाता है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि सरकारी गैस एजेंसियों द्वारा सप्लाई किए जाने वाले 12.5 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, वह 825 टका पर स्थिर है। वहीं, ऑटो गैस (गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी) की कीमत भी 86.93 टका से घटाकर 70.40 टका प्रति लीटर कर दी गई है।

कीमतें तय करने का आधार

एलपीजी की कीमतों का निर्धारण सऊदी अरब की अरामको कंपनी द्वारा तय किए गए 'सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस' (CP) के आधार पर होता है। एलपीजी के दो प्रमुख घटक, प्रोपेन और ब्यूटेन, अंतरराष्ट्रीय बाजार से आयात किए जाते हैं, इसलिए इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर स्थानीय बाजार पर पड़ता है। हालांकि, कई बार उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि रिटेलर सरकार द्वारा तय की गई कीमतों से अधिक वसूली करते हैं, जिस पर प्रशासन लगातार नजर रखता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UPUKLive