Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'मैंने पीएम मोदी की नीतियां कॉपी कीं', मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने मंच से क्यों कही ये बात?

'मैंने पीएम मोदी की नीतियां कॉपी कीं', मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने मंच से क्यों कही ये बात?

UPUK Live 1 week ago

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार (7 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। जकार्ता में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति सुबियांतो ने न केवल पीएम मोदी को अपना आदर्श बताया, बल्कि यह भी खुलासा किया कि उन्होंने भारत की कई सरकारी नीतियों को अपने देश में लागू करने के लिए 'कॉपी' तक किया है।

'मैं पीएम मोदी का बड़ा फैन हूं'

राष्ट्रपति सुबियांतो ने भरे मंच से कहा कि वह एक प्रोफेशनल राजनीतिज्ञ नहीं हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के काम करने के तरीके के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा, "मैं भारतीय राजनीति में दखल नहीं देना चाहता और मैं सभी भारतीयों का मित्र हूं, लेकिन मेरे करीबी सहयोगी जानते हैं कि मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि उन्होंने मोदी की नीतियों की नकल की है और अच्छी बात यह है कि पीएम मोदी ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति भी दी है।

भारत और इंडोनेशिया के गहरे सांस्कृतिक रिश्ते

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने भारत और अपने देश के बीच के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया की संस्कृति और भाषा संस्कृत से गहराई से जुड़ी है। उन्होंने कहा, "हमारी सभ्यता भारतीय संस्कृति से बहुत प्रभावित है। हमारे कई नाम संस्कृत से लिए गए हैं, इसीलिए हम भारत के साथ और अधिक घनिष्ठ सहयोग चाहते हैं।"

'मेरे DNA में है भारतीय अंश'

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति सुबियांतो ने एक और हैरान करने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अपनी भारत यात्रा से पहले उन्होंने 'जीनोम सीक्वेंसिंग' टेस्ट करवाया था। उन्होंने कहा, "मैंने अपने डीएनए की जांच करवाई और मुझे पता चला कि मेरे डीएनए में भारतीय अंश मौजूद हैं। यही कारण है कि जब मैं भारतीय संगीत सुनता हूं, तो मेरा शरीर अपने आप थिरकने लगता है।" उन्होंने आगे बताया कि उनके मंत्री और सेना के अधिकारी भी भारतीय गानों और नृत्य के बड़े शौकीन हैं और अक्सर इन्हें गाते हुए देखे जाते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UPUKLive