Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मोदी के नेतृत्व में देश हो रहा मजबूत : बेनीवाल

मोदी के नेतृत्व में देश हो रहा मजबूत : बेनीवाल

UPUK Live 6 years ago

हापुड़। भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बैनिवाल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है। वहीं योगी के राज में प्रदेश से गुंडों का सफाया किया जा रहा है। भाजपा बिना किसी भेदभाव के सबका विकास कर रही है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष यहां गांव पूठा हुसैन पुर में शपथ ग्रहण के साथ वृक्षारोपण किया व ग्रामीण तथा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने आए हुए थे। उन्होंने ग्राम वासियों व कार्यकर्ताओं को प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ दिलाई कि आज से हम सभी यह हर संभव प्रयास करेंगे कि अपने जीवन में कम से कम प्लास्टिक का प्रयोग करेंगे। जिससे आने वाली हमारी पीढ़ियों को एक स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो।

हम सभी यह शपथ लेंगे लेते हैं की अपने पर्यावरण को अपने पशुओं को और आने वाली पीढ़ी को एक प्रदूषण मुक्त स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प लेते हैं तथा साथ ही साथ हम आज एक
संकल्प यह भी लेते हैं कि यहां पर उपस्थित प्रत्येक ग्रामीण वासी और प्रत्येक कार्यकर्ता एक-एक पौधा लगाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार वह प्रदेश में मोदी सरकार देश के व्यापक देश की प्रगति के लिए निरंतर प्रयत्नशील है विपक्षी पार्टियों ने आजकल एक एजेंडा चलाया हुआ है जिसमें किसान समृद्धि भी को किसान विरोधी बिल बताया जा रहा है मैं यह एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारी सरकार किसी भी रुप से न तो किसान विरोधी है और ना ही नौजवान विरोधी जिस बिल को कांग्रेस अपने शासन में लाना चाहती थी लेकिन उसकी कमियों की वजह से वह बिल नहीं ला पाई इस बिल को संशोधित करके मोदी सरकार ने अब केंद्र में लाई है इससे किसान की दिशा और दशा दोनों ही सुधरेंगे आजादी के इतने वर्ष बाद भी केवल विरोधी सरकार होने किसानों का ऋण माफ करने के अलावा कोई भी ऐसी ही नहीं बुझाई जिसमें किसान की दशा और दिशा में परिवर्तनों यह बिल निश्चित ही किसान को आर्थिक वितरण बनाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा के कहा कि यहां का किसान बहुत समझदार है और किसी विपक्ष के बहकावे में नहीं आएंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश अग्रवाल, जिला महामंत्री मोहन सिंह, पुनीत गोयल, श्यामेंद्र त्यागी, यशपाल सिंह शिशौसिया राज सुंदर तेवतिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UPUKLive