आज का पंचांग और ग्रहों की चाल आज 08 जुलाई 2026, बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 07 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि का आरंभ होगा।
आज के ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं। मंगल वृषभ राशि में, देवगुरु बृहस्पति और बुध मिथुन राशि में, सूर्य भी मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं। शुक्र सिंह राशि में हैं, जबकि चंद्रमा मीन राशि में दोपहर 12:00 बजे तक रहेंगे और उसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष से कर्क तक का हाल
मेष राशि: आज आपका पारिवारिक वातावरण बहुत खुशनुमा रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य या पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए दिन लाभदायक है और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी स्थिति बेहतरीन है। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और स्वास्थ्य पूरी तरह आपके पक्ष में है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। लकी अंक 8 है और लकी रंग लाल है। उपाय के तौर पर सुबह सुंदरकांड का पाठ करें।
वृषभ राशि: आज परिवार में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। काम की जगह पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले वरिष्ठों की सलाह लें। छात्रों का ध्यान भटक सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें और किसी को उधार देने से बचें। लकी अंक 5 और लकी रंग नीला है। उपाय के रूप में पीपल के पेड़ की जड़ में कच्चा दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।
मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, किसी सदस्य से मतभेद संभव है। व्यापार में निवेश करते समय सावधानी बरतें और कोई भी बड़ा वित्तीय सौदा आज टाल दें। छात्रों के लिए पढ़ाई में भटकाव हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। आर्थिक बजट बिगड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। लकी अंक 7 और लकी रंग ग्रे है। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि: आज का दिन आपके परिवार के लिए बेहद शुभ है। किसी मांगलिक आयोजन के कारण घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा और स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। लकी अंक 2 और लकी रंग हरा है। जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
सिंह से तुला तक का राशिफल
सिंह राशि: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। पारिवारिक विवाद से बचने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापारी वर्ग को जोखिम लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है, इसलिए जंक फूड से दूर रहें। धन की बचत करें और निवेश से बचें। लकी अंक 5 और लकी रंग सफेद है। गंगाजल मिलाकर स्नान करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कन्या राशि: पारिवारिक माहौल में तनाव हो सकता है, सोच-समझकर बोलें। बाजार में सावधानी बरतें और कोई बड़ा जोखिम न लें। कानूनी मामलों में सतर्कता जरूरी है। तनाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य है। लकी अंक 6 और लकी रंग सफेद है। शनि देव को सिंदूर अर्पित करें।
तुला राशि: आपको किसी आवश्यक कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार में सावधानी बरतें और बड़े वित्तीय निर्णय न लें। मानसिक अशांति के कारण पढ़ाई में रुकावट आ सकती है। वाहन चलाते समय बहुत सावधान रहें। बजट के अनुसार खर्च करें। लकी अंक 7 और लकी रंग हरा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही यात्रा शुरू करें।
वृश्चिक से मीन तक का भविष्य
वृश्चिक राशि: परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। व्यापार में बड़ा ऑर्डर या डील मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों के लिए दिन शुभ है और सेहत भी शानदार रहेगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लकी अंक 1 और लकी रंग केसरिया है। भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।
धनु राशि: घर का वातावरण सुखद रहेगा और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। सेहत अच्छी बनी रहेगी। लकी अंक 3 और लकी रंग पीला है। भगवान गणेश के मस्तक पर सिंदूर का तिलक लगाएं।
मकर राशि: पारिवारिक मोर्चे पर तनाव हो सकता है, संपत्ति संबंधी विवाद से बचें। निवेश या बड़े निर्णय लेने से बचें। छात्रों का मन भटक सकता है। स्वास्थ्य में थकान और पुरानी बीमारी उभर सकती है। लकी अंक 4 और लकी रंग ग्रे है। जरूरतमंदों को दान करें।
कुंभ राशि: परिवार में पुरानी बातों को लेकर तनाव हो सकता है, बड़ों की सलाह लें। व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। छात्रों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। स्वास्थ्य पर तनाव का असर पड़ सकता है। निवेश से बचें। लकी अंक 6 और लकी रंग सफेद है। काले वस्त्र पहनने से बचें और ध्यान करें।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खुशहाल रहने वाला है। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। करियर और शिक्षा के लिए समय उत्तम है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लकी अंक 7 और लकी रंग हरा है। जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

