Dailyhunt
सोना हुआ सस्ता! आज ही बनवा लें गहने, चेक करें दिल्ली-मुंबई में 10 ग्राम का ताजा भाव

सोना हुआ सस्ता! आज ही बनवा लें गहने, चेक करें दिल्ली-मुंबई में 10 ग्राम का ताजा भाव

UPUK Live 1 month ago

ज 30 मार्च को भारतीय सर्राफा बाजार से गहने खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर आई है। सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, आज गोल्ड और सिल्वर के रेट करीब 1,000 रुपये तक नीचे आ गए हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर नजर डालें तो सोना 951 रुपये फिसलकर 1,43,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है और यह 904 रुपये गिरकर 2,27,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

इंटरनेशनल मार्केट और शेयर बाजार का असर

हैरानी की बात यह है कि घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में तेजी देखी जा रही है। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड रेट 0.25% की बढ़त के साथ 4,503 डॉलर प्रति औंस पर है, जबकि चांदी 0.56% की तेजी के साथ 70.150 रुपये पर बनी हुई है। चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking) के अनुसार, अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी की वजह से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश (Safe-haven) की ओर बढ़ा है, जिससे चांदी को सपोर्ट मिला। हालांकि, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की महंगी कीमतों ने सोने के दबाव को बढ़ा दिया है।

दिल्ली से मुंबई तक: महानगरों में आज का भाव

देश के अलग-अलग शहरों में आज रेट्स में बदलाव देखा गया है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,48,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 1,48,080 रुपये दर्ज की गई। पिछले एक हफ्ते के रुझान को देखें तो 24 कैरेट सोना करीब 2,100 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,950 रुपये महंगा हुआ था, लेकिन आज की गिरावट ने खरीदारों को थोड़ा सुकून दिया है। इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली में सोना 1,900 रुपये यानी 1.3% गिरकर 1,47,800 रुपये पर बंद हुआ था।

आपके शहर में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,35,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,080 रुपये और 22 कैरेट की 1,35,740 रुपये के आसपास है। चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा बना हुआ है, वहां 24 कैरेट के लिए आपको 1,49,010 रुपये और 22 कैरेट के लिए 1,36,590 रुपये चुकाने होंगे। अगर चांदी की बात करें तो दिल्ली में यह शुक्रवार को करीब 11,250 रुपये (5%) गिरकर 2,30,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है।

आखिर क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट को देखते हुए निवेशक अब 'बाय ऑन डिप्स' (सस्ते में खरीदारी) की रणनीति अपना रहे हैं। हालांकि, वैश्विक अनिश्चितताएं अब भी बरकरार हैं। जानकारों को डर है कि अगर युद्ध लंबा खिंचता है, तो केंद्रीय बैंक अपने गोल्ड रिजर्व बेच सकते हैं या महंगाई पर लगाम कसने के लिए ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं। युद्ध अब दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है। खाड़ी देशों और अमेरिका के हस्तक्षेप के बावजूद तनाव कम नहीं हो रहा है। ईरान और हूती विद्रोहियों की सक्रियता ने माहौल को और गरमा दिया है। इन तमाम भू-राजनीतिक तनावों के बीच, सोना पिछले हफ्ते की मामूली बढ़त के बावजूद युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक करीब 15% टूट चुका है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UPUKLive